VIDEO: 15 अगस्त को चीनियों से भिड़ंत में जमीन पर गिरा था एक जवान
डोकलाम को लेकर दो महीने से जारी भारत और चीन के बीच गतिरोध के बीच एक बार फिर से दोनों देशों के जवान आपस में भिड़ गए हैं।
नई दिल्ली। डोकलाम को लेकर दो महीने से जारी भारत और चीन के बीच गतिरोध के बीच एक बार फिर से दोनों देशों के जवान आपस में भिड़ गए हैं। मामला 15 अगस्त का बताया जा रहा है जब लद्दाख के पेंगोंग झील के किनारे दोनों देशों के जवान आपस में भिड़ गए। विदेश मंत्रालय ने भी लद्दाख में हुई घटना की पुष्टि की है।

डोकलाम विवाद को लेकर दो महीने से भारत-चीन आमने-सामने
लद्दाख के पेंगोंग झील के किनारे भारत और चीन की सेना के जवानों में हुई झड़प का पूरा मामला 15 अगस्त का है। जानकारी के मुताबिक पेंगोंग झील के किनारे हुई झड़प में पत्थरबाजी की घटना भी हुई है। इतना ही नहीं इस झड़प में स्टील की रॉड और राइफल की बट का भी इस्तेमाल किया गया। इस झड़प में भारत और चीन दोनों ही सेना के जवानों को चोट आई है।
इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि मैं इस बात की पुष्टि करता हूं पेंगोंग में 15 अगस्त को इस तरह की घटना हुई है। इस तरह की घटना पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की जा सकती है। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि सीमा पर शांति और सामान्य स्थिति बहाल रहे इसके लिए द्विपक्षीय वार्ता जरूरी है।
दूसरी ओर जिस तरह से 15 अगस्त के दिन झड़प की घटना हुई है ये भारत और चीन की सीमा पर विवाद की स्थिति को बढ़ा सकता है। 15 अगस्त को लद्दाख में जिस तरह से चीन और भारत की सेना के जवान आमने-सामने आए उसके बाद चीन ने प्रभावित क्षेत्रों में अपनी पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। दूसरी ओर भारत ने साफ कर दिया है कि वह अपनी सेना को पीछे हटने के लिए नहीं कहेगा। देखिए कैसे भिड़े चीन और भारतीय सैनिक... (सौ. वीडियो: The Print)












Click it and Unblock the Notifications