लदृाख में जीरो डिग्री से कम तापमान में ITBP जवान ने बिना कपड़ों के किया सूर्य नमस्‍कार, Videoने किया हैरान

Ladakh ITBP jawan did Surya Namaskar without clothes at 18,000 feet zero degree temperature, Viral video

लद्दाख, 20 जुलाई: लद्दाख के शून्‍य डिग्री से कम तापमान में जब हर ओर बर्फ जमा रहती है और वहां सीमा की रक्षा करने वाले जवान हांड कंपाती ठंड में स्‍पेशल ड्रेस पहनकर अपना बचाव करते हैं वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सेना का एक अधिकारी बिना कपड़ों के नंगे बदन बर्फ से ढकी जमीन पर सूर्य नमस्‍कार करता नजर आ रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं।

इतनी ऊंचाई पर सूर्य नमस्‍कार करने वाला शख्‍स है आईटीबीपी अधिकारी

इतनी ऊंचाई पर सूर्य नमस्‍कार करने वाला शख्‍स है आईटीबीपी अधिकारी

बता दें 18, 000 फीट ऊंचाई पर चारों ओर से बर्फ से ढ़की पहाड़ी पर नंगे बदल सूर्य नमस्‍कार करने वाला सेना का जवान आईटीबीपी का एक अधिकारी है। आईटीबीपी की खासियत होती है कि वो स्‍वयं को हरस्थिति में ढाल लेते हैं। ये वायरल वीडियो इसी बात का सबूत है।

Recommended Video

    Ladakh: ITBP के जवान ने बर्फ के बीच बिना कपड़ों के किया Yoga, देखें Video | वनइंडिया हिंदी |*Shorts
    लोग जमकर तारीफ कर रहे

    लोग जमकर तारीफ कर रहे

    लद्दाख का तापमान जब अभी शून्‍य डिग्री तक पहुंच जाता है, वहां सेना के जवानों को पानी तक बर्फ से पिघलाकर पीना पड़ता है। ठंड से बचने के लिए सेना के जवान कपड़े उतारने से भी घबराते हैं, वहीं ये अधिकारी कपड़ों को उतारकर महज एक धोती पहनकर चारों ओर बर्फ से ढकी पहाड़ी के बीच इतनी ऊंचाई पर मजे से प्राणायाम और सूर्य नमस्‍कार करता दिखाई दे रहा है। इनको देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    यूजर्स कर रहे ये कमेंट

    यूजर्स कर रहे ये कमेंट

    यूसर्ज इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यूट्यूब पर इस अधिकारी को अपना फिटनेस चैनल शुरू करना चाहिए ताकि आम इंसान ऐसे वातावरण में जीना सीख सकें। एक ने लिखा लोग कपड़े पहनकर भी यहां खड़े नहीं रह पाते ऐसे में बिना कपड़े के ये अधिकारी कैसे सूर्य नमस्‍कार कर पा रहा है।

    जमकर वायरल हो रहा है ये वीडियो

    एनआई न्‍यूज एजेंसी ने इस वीडियो को शेयर किया और उस पर हजारों की संख्‍या में लाइक्‍स और कमेंट आ चुके हैं। इस वीडियो को जमकर फारवर्ड भी किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+