लद्दाख में बड़ा हादसा, सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत

Ladakh Indian Army Vehicle: लद्दाख से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि लद्दाख में सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के 9 जवानों के मारे जाने की खबर है।

भारतीय सेना के अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक ALS वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को क्यारी से 7 किलोमीटर पहले घाटी में गिर गया। वाहन में 10 कर्मी सवार थे जिनमें से नौ की मृत्यु और एक घायल है। घायल कर्मी को अस्पताल ले जाया गया है।

Ladakh accident

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार शाम भारतीय सेना का वाहन बड़े हादसे की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक राजधानी लेह के पास मौजूद क्यारी शहर से कुछ दूरी पर सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया।

अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में सेना के 9 जवानों की मौत की आशंका है। जबकि एक सैनिक के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे में प्राण गंवाने वाले सैनिकों में एक जवान और 8 जेसीओ शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि क्यारी शहर से 7 किमी दूर वाहन खाई में गिरने से भारतीय सेना के 9 जवान वीर गति को प्राप्त हुए। घटना में कई अन्य घायल हैं। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं।

इससे पहले 8 जवानों की मौत की खबर थी, लेकिन रक्षा अधिकारी, लद्दाख ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई और एक जवान घायल है।

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

वहीं इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+