लद्दाख: प्राइवेट बस 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 6 यात्रियों की हुई मौत, 22 घायल
Ladakh News: दर्दनाक खबर लद्दाख से सामने आई है। यहां लेह से पूर्वी लद्दाख की तरफ जा रही एक प्राइवेट बस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, 22 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीसी लेह संतोष सुकदेव ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि एक प्राइवेट बस गुरुवार 22 अगस्त को लेह से पूर्वी लद्दाख की तरफ जा रही थी। इस दौरान वो 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिर जाने से छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 22 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल एसएनएम लेह में भर्ती कराया गया है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। खबर के मुताबिक, यह बस लैमडन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लेह की बताई जा रही है। बस में स्कूल के टीचर और कर्मचारी भी सवार थे। बस मजाडा कंपनी की है. इसका रिजस्ट्रेशन नंबर JK 10A 7004 बताया जा रहा है।
फिलहाल, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications