Weather: 'ला नीना' हुआ एक्टिव , इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, दक्षिण में Rain Alert

नई दिल्ली, 07 दिसंबर। नार्थ में जहां सर्दी ने अपनी रंगत दिखानी शुरू कर दी है, वहीं दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून ने लोगों को तंग कर रखा है। आज भी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने उत्तर भारत में सर्दी बढ़ा दी है।

उत्तराखंड में बर्फबारी

उत्तराखंड में बर्फबारी

मालूम हो कि बर्फबारी के कारण चमोली, रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री पर बर्फ की सफेद चादर देखी गई, जिसकी वजह से दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार और एमपी के तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई।

अब तेजी से पारा गिरेगा

अब तेजी से पारा गिरेगा

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक मेघालय, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8-9 दिसंबर को जमकर बारिश होने वाली हैं ,जबकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, हिमाचल, कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में तेजी से पारा गिरेगा और आने वाले दिनों में भी ये गिरावट यूं ही जारी रहने वाली है।

 स्काईमेट

स्काईमेट

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी न्यूज एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण असम, सिक्किम और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, केरल-लक्षद्वीप में जोरदार बारिश के आसार हैं।

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी

जबकि 8- 9 दिसंबर को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होगी, जिससे नार्थ इंडिया का तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।

'ला नीना' हुआ एक्टिव

'ला नीना' हुआ एक्टिव

तो वहीं मौसम विज्ञान ब्यूरो ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में एक 'ला नीना' विकसित हो गया है, जिसकी वजह से अब जमकर ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने इस बारे में पहले से ही ये जानकारी दी थी कि इस बार लानीना के कारण उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में सर्दी सामान्य से अधिक पड़ने के आसार हैं। IMD ने ऐलान किया है कि जनवरी-फरवरी में नार्थ में कुछ जगहों का तापमान तीन डिग्री से भी नीचे जा सकता है। मालूम हो कि प्रशांत महासागर की समुद्री सतह का तापमान जब सामान्य से नीचे होता है तो उसे ला नीना स्थिति कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+