Mameru Ceremony: क्या होती है मामेरू सेरेमनी? अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शादी से पहले क्यों की ये रस्म?

What is Mameru: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।इस हाईप्रोफाइल शादी का इंतजार लंबे वक्त से हो रहा है, शादी के पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं।

3 जुलाई को अंबानी परिवार के निवास एंटीलिया पर मामेरू सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें अंनत और राधिका के परिवार वालों के अलावा करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Mameru Ceremony

जिसमें पूरा अंबानी परिवार सजा-संवरा और बेहद ही खुश दिख रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर होने वाले दूल्हा-दुल्हन को बहुत सारा आशीष और शुभकामनाएं दी हैं लेकिन एक सवाल भी लगातार पूछा जा रहा है कि आखिर 'मामेरू सेरेमनी' होती क्या है?

क्या होती है मामेरू सेरेमनी? (Mameru Ceremony)

तो चलिए उन लोगों की बातों का जवाब हम यहां दे रहे हैं। आपको बता दें कि जब गुजराती परंपरा से शादी की जाती है तो उसकी शुरुआत मामेरू सेरेमनी' से होती है , जिसमें दुल्हन के मामा उसे मिठाई और गिफ्ट देते हैं।

मामा के अलावा ये रस्म ये भी निभा सकते हैं..

वैसे तो ये रस्म मामा ही करते हैं और इसी वजह से ये इसे 'मामेरू सेरेमनी' भी कहा जाता है लेकिन जिन दुल्हन के मामा नहीं होते हैं उनके चाचा भी ये रस्म कर सकते हैं।

दुल्हन को क्या-क्या दिए जाते हैं गिफ्ट?

आपको बता दें कि दुल्हन को मामा की ओर से पैनेतर साड़ी, गहना, सफेद चूड़ा , फल-मिठाई और मेवा दिया जाता है। इस समारोह में दोनों ओर के लोग लड़का-लड़की को खूब आशीर्वाद देते हैं और नाचते-गाते और धूम मचाते हैं।

कब है अनंत-राधिका की शादी?

गौरतलब है कि भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के अमीर इंसानों की लिस्ट में शूमार मुकेश अंबानी के छोटे बेट अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होने वाली है।

हाल ही में दोनों की शादी का निमंत्रण लोगों को भेजा गया है। अनंत के शादी के कार्ड पर 'सेव द डेट' लिखा था, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी काफी हुई है। कार्यक्रम के मुताबिक 12 जुलाई को शादी, 13 को आशीर्वाद कार्यक्रम और 14 जुलाई को रिसेप्शन कार्यक्रम है। इस भव्य शादी में देश के लोकप्रिय और गणमान्य लोग शामिल होंगे।

Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+