CPM के कार्यक्रम में गए केवी थॉमस, PCC चीफ ने कार्रवाई के लिए सोनिया गांधी को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 9 अप्रैल: केरल कांग्रेस में भी आंतरिक गुटबाजी चरम पर है। सत्ताधारी पार्टी सीपीएम ने शनिवार को कन्नूर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया था। जिसके लिए कई कांग्रेस नेताओं को भी न्योता मिला, लेकिन पार्टी ने साफ कर दिया था कि कोई नेता इस संगोष्ठी में शामिल नहीं होगा। इसके बावजूद कांग्रेस नेता केवी थॉमस उसमें शामिल हुए, जिस वजह से अब उन पर कार्रवाई की तलवार लटकी है।

KV Thoma

संगोष्टी में पहुंचे थॉमस का सीपीएम कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पार्टी के प्रदेश सचिव कोडियेरी बालकृष्णन ने उनको शॉल और यीशु की तस्वीर भेंट की। फिर उन्होंने मंच पर मौजूद केरल के सीएम पिनराई विजयन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थॉमस ने पिनराई विजयन को केरल का गौरव बताया और उनके प्रशासन की तारीफ की। कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां आकर लगता है कि मेरा कार्यक्रम में शामिल होने वाला फैसला सही था। इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को थॉमस का ये कदम पसंद नहीं आया। जिस वजह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुधाकरन ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। साथ ही थॉमस के खिलाफ अनुसानात्मक कार्रवाई की मांग की है। थॉमस केंद्र में मंत्री और 5 बार सांसद भी रह चुके हैं। उनका काफी वक्त से पार्टी से मनमुटाव चल रहा है।

सोनिया गांधी ने ही दी चेतावनी
इस कार्यक्रम के लिए जैसे ही न्योता कांग्रेस नेताओं को मिला, वरिष्ठ नेताओं ने उसकी खबर सोनिया गांधी को दे दी। उस दौरान सोनिया ने कहा था कि सभी को पार्टी के नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसे में कोई नेता सीपीएम की संगोष्ठी में ना जाए। इसके बाद कई नेता बैकफुट पर आ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+