Kuwait fire: अब तक 45 भारतीयों की मौत, DNA टेस्ट से होगी शव की पहचान, घायलों का क्या है हाल?
कुवैत में रह रहे भारतीय श्रमिकों मौत बेहद दर्दनाक घटना है, जिसमें मौतों का आंकड़ा अब तक 45 हो चुका है। इस बीच विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत पहुंचे हैं। यहां उन्होंने हादसे में घायल हुए भारतीयों की इलाज की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने भारतीयों से बातचीत कर स्थिति जानी। इस बीच कुवैत में आग के हादसे में मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। अधिक झुलसे शव को देखकर उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में डीएनए परीक्षण कर शवों की पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
कीर्ति वर्धन सिंह ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मुलाकात की। इसको लेकर कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि अल-याह्या ने मेडिकल सहायता, शवों को जल्द से जल्द वापस भेजने और घटना की जांच सहित पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि शवों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किया जा रहा है और शवों को वापस लाने के लिए वायुसेना का एक विमान तैयार रखा गया है।

एस जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री से की बात
विदेश मंत्री जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से फोन पर बात की और उनसे मृतकों के पार्थिव शरीर को शीघ्र स्वदेश वापस लाने का आग्रह किया। जयशंकर ने कहा कि इस संबंध में कुवैत के अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत कराया गया है। साथ ही आश्वासन दिया कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के सी-130जे हरक्यूलिस मीडियम-लिफ्ट विमान के गुरुवार देर रात कुवैत के लिए उड़ान भरने की उम्मीद है।
एस जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री से की बात
विदेश मंत्री जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से फोन पर बात की और उनसे मृतकों के पार्थिव शरीर को शीघ्र स्वदेश वापस लाने का आग्रह किया। जयशंकर ने कहा कि इस संबंध में कुवैत के अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत कराया गया है। साथ ही आश्वासन दिया कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।
राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि अल-सबा के साथ अपनी बैठक में उन्हें सूचित किया गया कि कुवैत के अमीर, शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं कि आग से प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और सहायता प्रदान की जाए।
राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कुवैत में अदन अस्पताल का दौरा किया, जहां 12 भारतीयों का इलाज चल रहा है। वह मुबारक अल कबीर अस्पताल भी गए, जहां सात भारतीयों की चोटों का इलाज किया जा रहा है, और जाबेर अस्पताल भी गए, जहां छह घायलों का इलाज किया जा रहा है। सिंह ने उनका कुशलक्षेम पूछा और उन्हें भारत सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।












Click it and Unblock the Notifications