राजनाथ-लालजी की सीट फाइट में कुसुम राय ने मारी एंट्री
लखनऊ लोकसभा सीट को लेकर पिछले दो दिनों से कश्मकश का दौर जारी है। राजनाथ और टंडन के बीच पहले से ही तकरार चल रही थी और अब इसमें नया मोड़ आ गया है।
राज्यसभा सांसद राय ने भी इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। टीवी चैनलों पर प्रसारित खबरों की मानें तो राय ने टंडन को सीधे तौर पर यह बता दिया है कि इस सीट से उनके चुनाव लड़ने पर सहमति न बन पाने की स्थिति में वह राय के नाम का प्रस्ताव रखें।
सूत्रों का यहां तक कहना है कि राय ने अपनी मंशा राजनाथ को भी बता दी है और उन्होंने भी यह भरोसा दिया है कि उनकी भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा। राजनाथ ने राय को सीधे तौर मना नहीं किया है, इसलिए राय खेमे में भी इस बात को सकारात्मक तौर पर देखा जा रहा है।
Did You Know: राज्यसभा सांसद कुसुम राय के पति राजेश राय को हुई थी 5 साल की सजा
भाजपा सूत्रों की मानें तो लखनऊ लोकसभा सीट को लेकर अभी राजनाथ और टंडन के बीच पेंच फंसा हुआ है। पार्टी के रणनीतिकारों को यह लगता है कि यदि टंडन और राजनाथ के बीच विवाद गहराया तो फिर इस सीट से किसी तीसरे व्यक्ति को खड़ा किया जा सकता है। चर्चा ऐसी भी है कि राजनाथ का दांव काटने के लिए टंडन, राय के नाम का प्रस्ताव दे सकते हैं।
भाजपा क्यों चाहती है मोदी के लिए सेफ सीट?
इधर, राय भी इस सीट पर दावेदारी के लिए पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और शीर्ष नेताओं के संपर्क में लगातार बनी हुई हैं।
Did You Know: उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद कुसुम राय के पति राजेश राय को लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने पांच साल के जेल की सजा सुनाई थी। राजेश राय राज्य के सूचना केन्द्र में प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। इस पद पर उनकी नियुक्ति 1991-92 में कल्याण सिंह सरकार के दौरान हुई थीं,संजय राय पर 1993 में दलित उत्पीड़न का एक मामला दर्ज हुआ था जिसमें कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई थी।













Click it and Unblock the Notifications