#Kushinagar accident: वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे थे इसलिए हुई बच्चों की मौत!
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आज सुबह दुदही रेलवे क्रासिंग पर स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई, इस हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और रेल मंत्री पीयूष गोयल और सीएम योगी ने गहरा दुख जताया है। हादसा सुबह 7 बजकर 10 मिनट के आस-पास का है, ऐसा कहा जा रहा है कि मानवरहित मानव रहित क्रॉसिंग पर ड्राइव के यू-टर्न लेने के दौरान हुए ये भीषण हादसा क्योंकि वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे थे।

दुदही क्रासिंग पर कोई भी गेटमैन तैनात नहीं था
जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके मुताबिक आज सुबह डिवाइन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी विशुनपुरा थाने के दुदही रेलवे क्रासिंग के पास थावे-बढनी पैसेन्जर से उसकी टक्कर हो गई, फिलहाल, मौके पर स्थानीय लोगों के साथ विशुनपुरा थाने की पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि वैन में करीब 18 बच्चे सवार थे। दुदही क्रासिंग पर कोई भी गेटमैन तैनात नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications