जम्मू-कश्मीर:कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी को सेना ने मार गिराया
जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी को सेना ने मार गिराया। कुपवाड़ा में पाकिस्तान से लगी LOC पर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया और आतंकवादी को मार गिराया। वहीं पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लघंन किया जा रहा है। अखनूर में एक बार फिर से पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। मोटार्स दागे गए हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम का उल्लघंन किया जा रहा है। एक ओर पाकिस्तान रेंजर्स बारतीय चौंकियों और सीमा से लगे इलाकों में फायरिंग कर रहे हैं तो वहीं इस फायरिंग की आड़ में आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications