Operation Pimple: आतंकियों ने सेना पर की अंधाधुंध गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara) जिले में सेना ने एक बार फिर घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया है। एलओसी (LoC) के पास केरन सेक्टर (Keran Sector) में चल रहे 'ऑपरेशन पिम्पल' (Operation Pimple) में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। चनार कॉर्प्स (Chinar Corps) के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

घुसपैठ की कोशिश, सेना की सतर्कता
7 नवंबर की रात खुफिया एजेंसियों से मिले पुख्ता इनपुट (Specific Intelligence Inputs) के बाद भारतीय सेना ने केरन सेक्टर में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी और आतंकियों को चुनौती दी। जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

kupwara encounter update

दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
सेना की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। चनार कॉर्प्स ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

नियंत्रण रेखा पर बढ़ी सतर्कता
एलओसी के नजदीक लगातार घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए सेना ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। केरन सेक्टर में यह इस महीने का दूसरा बड़ा ऑपरेशन है, जिसमें घुसपैठ की कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

आगे की कार्रवाई
ऑपरेशन 'पिम्पल' फिलहाल जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इलाके की गहन तलाशी ले रही हैं। सेना ने साफ किया है कि किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है।

क्या है ऑपरेशन पिम्पल?
दरअसल, यह एक संयुक्त सैन्य ऑपरेशन है जिसे केरन सेक्टर (कुपवारा ज़िला, जम्मू-कश्मीर) में लॉन्च किया गया, जहां घुसपैठ की कोशिश की जानकारी मिली थी। ऑपरेशन का मकसद एलओसी (Line of Control) के उस हिस्से में संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ना है, जहां आतंकियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+