बिकिनी में शॉवर लेते दिखीं 'कुंडली भाग्य' की संस्कारी बहू प्रीता, फैंस हुए बेकाबू
नई दिल्ली, मई 27: टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में प्रीता के किरदार निभा रही श्रद्धा आर्या ने अपनी नई इंस्टाग्राम पोस्ट से तलहका मचा दी हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा अपने हर तस्वीर से सुर्खियां बटोर ले जाती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट फोटोज से अपने चाहने वालों में खलबली मचा दी है। उनकी ताजा तस्वीर ने इंटरनेट पर 'आग लगा दी' है। जहां एक ओऱ लोगों उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

श्रद्धा का बोल्ड अंदाज कहर ढा रहा है
श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नयी फोटोज पोस्ट की हैं। श्रद्धा पिंक बिकिनी पहने खुले आसमान के नीचे शॉवर लेते दिख रही हैं। स्विमसूट में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही हैं। श्रद्धा का बोल्ड अंदाज कहर ढा रहा है। शॉवर का एंज्वॉय करते हुए वह बेहद कूल दिख रही हैं। उन्होंने अपने बोल्डनेस से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दी हैं। फैन्स से लेकर सिलेब्रिटीज तक उनकी तस्वीरों पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं।

फैंस हुए बेकाबू
हर फोटो में वह बेहद क्लासी और हॉट लग रही हैं। श्रद्धा आर्या की बिकिनी में शावर लेती इन तस्वीरों पर कुछ यूजर्स ने भद्दे कॉमेंट किए हैं। यूजर्स ऐक्ट्रेस को 'बेशर्म' और 'बिगड़ी हुई' तक कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये वो संस्कारी बहू है जिनके लेक्चर हमारी अम्मी हमें देती हैं।' एक अन्य यूजर का कॉमेंट था, 'प्रीता बेटा तुम इन कपड़ों में संस्कारी नहीं लग रहीं। कुछ तो शर्म कर लो।'

एक यूजर ने श्रद्धा आर्या को 'मरने का श्राप' दे दिया
श्रद्धा आर्या को पहले भी कई बार ट्रोल किया जा चुका है। एक बार तो एक यूजर ने श्रद्धा आर्या को 'मरने का श्राप' दे दिया था। 'कुंडली भाग्य' से पहले श्रद्धा कई सीरियल्स में दिखाई दे चुकी हैं। इससे पहले वह 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'तुम्हारी पाखी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल श्रद्धा अभी कुंडली भाग्य में अपने किरदार प्रीता बनकर दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छाई हुई है। उनका यह शो इस समय टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में है। बता दें कि श्रद्धा आर्या इन दिनों कुंडली भाग्य की शूटिंग के चलते गोवा में हैं।












Click it and Unblock the Notifications