Kunal Kamra को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, 6 हफ्ते में मांगा जवाब

Kunal Kamra: स्टैंडअप कॉमेडियन कुनाल कामरा को सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट की अवमानना मामले में नोटिस जारी किया है। कुनाल कामरा के अलावा कोर्ट ने कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा को भी नोटिस भेजा है। दोनों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना मामले में याचिका दायर की गई थी और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। दोनों पर आरोप है किइन लोगों ने न्यायपालिका और जजों का अपमान किया है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को छह हफ्ते के भीतर जवाब दायर करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि कुनाल कामरा और रचिता तनेजा को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं है।

Recommended Video

    Contempt Case: Kunal Kamra और Rachita Taneja को Supreme Court ने दिया नोटिस | वनइंडिया हिंदी
    kunal

    बता दें कि कुनाल कामरा के खिलाफ श्रीरंग कटनेश्वर्कर ने याचिका दायर की थी। दरअसल कुनाल कामरा ने 11 नवंबर को एक अपमानजनक ट्वीट किया था। दरअसल अर्नब गोस्वामी को 2018 में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अग्रिम जमानत की याचिका को बंबई हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी, इसी को लेकर कुनाल कामरा ने विवादित ट्वीट किया था। कुनाल कामरा के इस ट्वीट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना की याचिका दायर की गई थी। गुरुवार को कटनेश्वर्कर ने कोर्ट में कहा कि कामरा के सभी ट्वीट अपमानजनक हैं, महने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल से अवमानना की कार्रवाई करने इजाजत मांगी थी, जिसकी अनुमति दे दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+