कुमारस्वामी ने कर्नाटक में कांग्रेस के साथ भविष्य पर दिया बड़ा बयान

बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार के गिरने के एक दिन बाद जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने गठबंधन के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। कुमारस्वामी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कोई भरोसा नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने अभी तक इस पर चर्चा नहीं की है। गौरतलब है कि 14 महीने तक जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार की अगुवाई करने वाले एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था।

Kumaraswamy comments on jds congress coalition future in Karnataka

करीब तीन हफ्ते तक चले कर्नाटक के सियासी संकट का इसी के साथ पटाक्षेप हो गया। कल कुमारस्वामी फ्लोर टेस्ट पास करने में कामयाब नहीं हो सके। कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से कहा कि आज, हमने अपने विधायकों को भविष्य की रणनीति बनाने के लिए बुलाया है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हमारी पार्टी को विकसित करना है, कर्नाटक के लोगों का विश्वास हासिल करना है। इसी के लिए कैसे बढ़ेंगे इस पर चर्चा होगी। पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रखने के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देखते हैं, मुझे नहीं पता। मैं भविष्य के लिए कांग्रेस के नेताओं के रुख के बारे में नहीं जानता। हमने अभी तक कुछ भी चर्चा नहीं की है।

कांग्रेस और जद (एस), जिसे कट्टर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है, खासकर मैसुर क्षेत्र में। पिछले साल मई 2018 में विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद दोनों ने हाथ मिलाया था। कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देकर कुमारस्वामी को सीएम बनाया था। हाल में संपंन्न लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों की बुरी हार हुई थी और बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था। , दोनों दलों के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता गठबंधन से खुश नहीं थे। कर्नाटक में कांग्रेस -जेडीएसस के 15 विधायकों और दो निर्दलीयों ने इस्तीफा दे दिया था। । विधायकों के इस्तीफे के बाद फ्लोर टेस्ट में कुमारस्वामी ने बीजेपी के 105 वोटों के खिलाफ 99 वोट प्राप्त किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+