अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आया कुमार विश्वास का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कुछ देर पहले गिरफ्तार कर लिया है। सीएम केजरीवाल की ये गिरफ्तारी दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में हुई है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के कई नेताओं ने निंदा की है। वहीं केजरीवाल के पुरानी साथी और अब कट्टर आलोचक बन चुके कुमार विश्वास ने उन पर तंज कसा है।

kumar-vishwash-tweet-on-cm-arvind-kejriwal

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे डॉ कुमार विश्वास ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अपने ही अंदाज में चुटकी ली। कुमार विश्वास ने X पर पोस्ट किया-

"कर्म प्रधान विश्व रचि राखा ।
जो जस करहि सो तस फल चाखा ॥"

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर केजरवाल की गिरफ्तारी की आलोचना की है। खड़ने ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-रोज जीत का झूठा दंभ भरने वाली अहंकारी भाजपा, विपक्ष को हर तरह से चुनाव के पहले ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है।

अगर सच में जीत का भरोसा होता तो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके मुख्य विपक्षी दल - कांग्रेस पार्टी का Accounts Freeze नहीं किया जाता। विपक्षी पार्टियों के नेताओं को ठीक चुनाव से पहले निशाना नहीं बनाया जाता। सच यह है की भाजपा आने वाले चुनाव परिणाम से पहले ही डर गयी है और बौखलाहट में विपक्ष के लिए हर तरह की मुश्किलें पैदा कर रही है।


इससे पहले राहुल गांधी ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की थी। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी 'असुरी शक्ति' के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+