कुमार विश्वास ने किया ट्वीट, 'पटाखे न चलाने के लिए पड़ोसियों पर चिल्लाता मैं अकेला क्यों हूं?'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीया या मोमबत्ती जलाने की अपील पर कुछ लोगों ने पटाखे जलाए, जिसे लेकर कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है...

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। पिछले महज 12 घंटों के भीतर ही देश में कोरोना वायरस के 490 नए केस सामने आए हैं और मरीजों की संख्या बढ़कर 4000 के पार पहुंच गई है। वहीं, रविवार रात को 9 बजे लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अपने-अपने घरों की लाइटें बंद कर दीये और मोमबत्ती जलाकर रोशनी की। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाते हुए पटाखे भी जलाए। कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने अब ट्वीट कर ऐसे लोगों को आड़े हाथों लेते हुए खरी-खरी सुनाई है।

'कहा क्या करने को गया है और हो क्या रहा है'

'कहा क्या करने को गया है और हो क्या रहा है'

कोरोना वायरस के संकट के समय पटाखे जलाने की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों पर कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए कहा, 'ये तो हद्द ही हो गई है! कहा क्या करने को गया है और हो क्या रहा है? हम लोग कब सुधरेंगें? मेरी कॉलोनी में लोग सड़क पर पटाखे फोड़ रहे हैं! हम हर विपदा का प्रहसन क्यों बना देते हैं? मुश्किल वक्त में खाली हाथ लड़ रहे कोरोना योद्धाओं के लिए कृतज्ञता का दीपक अपनी हथेली पर लिए, बालकनी से पटाखे न चलाने के लिए पड़ोसियों पर चिल्लाता मैं अकेला क्यों हूं?'

पीएम मोदी ने की थी लोगों से रोशनी करने की अपील

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए अपील की थी कि कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के समय हम सभी को एकजुटता का संकल्प लेना है और इसके लिए 5 अप्रैल को रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए अपने घरों की लाइट बंदकर, अपनी-अपनी बालकनी, घर के दरवाजे या छत पर खड़े होकर दीया, मोमबत्ती या टॉर्च से रोशनी करनी है। पीएम मोदी की अपील पर लोगों ने अपना समर्थन दिया, लेकिन कुछ लोगों ने इस दौरान पटाखे भी जलाए। पटाखों के जलने से एक-दो जगह आग लगने की भी खबरें हैं।

'हम अब भी जंग के बीच हैं, ये पटाखे जलाने का वक्त नहीं है'

'हम अब भी जंग के बीच हैं, ये पटाखे जलाने का वक्त नहीं है'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली से भाजपा के सांसद गौतम गंभीर ने भी पटाखे जलाने वाले लोगों पर नाराजगी जाहिर की है। गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारत, अंदर रहें! हम अब भी जंग के बीच हैं, ये पटाखे जलाने का वक्त नहीं है।' गौतम गंभीर के अलावा और भी कई लोगों ने पटाखे जलाने का विरोध किया है। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने ट्वीट कर कहा, 'सबकुछ सही था जब तक पटाखे नहीं जलाए गए।'

भाजपा विधायक ने निकाला जुलूस

भाजपा विधायक ने निकाला जुलूस

वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों ने रविवार रात को हाथ में मशाल और मोमबत्ती लेकर जुलूस निकाला। ऐसा ही एक वीडियो भाजपा के विधायक राजा सिंह का भी सामने आया है, जिसमें वो लोगों के साथ मिलकर जुलूस निकाल रहे हैं। राजा सिंह ने रविवार रात को अपने कुछ समर्थकों के साथ मशाल लेकर जुलूस निकाला और कोरोना वायरस के खिलाफ 'गो बैक, चीनी वायरस' का नारा लगाए। इस दौरान राजा सिंह ने फेस मास्क भी नहीं लगाया हुआ था।

Recommended Video

    Akshay, Deepika & other sporting heroes light 'diyas' in fight against COVID-19 | वनइंडिया हिंदी
    4067 हुई कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या

    4067 हुई कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या

    गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अभी तक के आंकडो़ं के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4067 तक पहुंच गई है, जिनमें 490 केस पिछले 12 घंटों में ही सामने आए हैं। कोरोना वायरस अभी तक 109 लोगों की जान ले चुका है। देश में लॉकडाउन लागू होने से ठीक पहले दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तलबीगी जमात के कार्यक्रम के चलते कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों की पहचान कर उन्हें अस्पताल और क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+