केजरीवाल की माफी पर कुमार विश्वास ने कसा तंज, कहा- '...थूक कर चाटने में माहिर है!'
Recommended Video

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मानहानि के एक केस में अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया से माफी मांग ली हैं। माफी मांगने के बाद आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट काफी नाराज है वहीं आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। बता दें, कुमार विश्वास काफी समय से केजरीवाल से नाराज चल रहे हैं।
कुमार विश्वास ने किया ट्वीट
गुरुवार को कुमार विश्वास ने ट्वीट किया-
एकता बाँटने में माहिर है ,
खुद की जड़ काटने में माहिर है ,
हम क्या उस शख़्स पर थूकें जो खुद,
थूक कर चाटने में माहिर है !

केजरीवाल से नाराज हुए पंजाब के आम आदमी पार्टी नेता
आम आदमी पार्टी के पंजाब के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पार्टी से चर्चा किए बगैर यह कदम उठाया है। कुमार विश्वास के बाद सुखपाल सिंह खैरा ने भी ट्वीट कर कहा, 'अरविंद केजरीवाल के माफी मांगने से हम पूरी तरह स्तब्ध हैं। हमें इस बात को स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है कि हमसे इस बारे में कोई चर्चा नहीं की गई।'

केजरीवाल ने मांगी माफी
बता दें, पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को ड्रग माफिया बताया था। जिसके बाद अकाली नेता ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया था। इसी केस की सुनवाई के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को माफी मांग ली।

कंवर संधु ने जताई नाराजगी
इस मामले में आम आदमी पार्टी के एक अन्य विधायक कंवर संधु ने भी केजरीवाल से नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने माफी मांगकर हमें शर्मिंदा किया है। संधु का कहना है कि पंजाब के युवाओं को। पार्टी की पजांब यूनिट से इस बारे में कोई चर्चा नहीं की गई। हमारी लड़ाई जारी रहेगी।'












Click it and Unblock the Notifications