बीजेपी नेता का शव लटका मिलने पर ममता बनर्जी पर भड़के कुमार विश्वास, कहा- उफ दीदी, इतनी क्रूरता...
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के हेमताबाद में सोमवार को बीजेपी विधायक देबेंद्र नाथ रे का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि इसपर बीजेपी ने कई सवाल खड़े किए हैं और हत्या की आशंका जताई है। वहीं विधायक के परिवार का भी यही कहना है कि उनकी हत्या की गई है। अब कुमार विश्वास ने भी बीजेपी नेता की मौत को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

ममता सरकार पर बोला हमला
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'उफ ममता दीदी, इतनी क्रूरता! वामपंथियों से जब आप लड़ती थीं तो आपके कार्यकर्ताओं के साथ उनके हिंसक सरकारी दमन के खिलाफ आपका सार्वजनिक रुदन आपके प्रति सम्मान जगाता था पर पिछले कुछ सालों में आपकी राजनैतिक असहिष्णुता आपके प्रति गहरी जुगुप्सा पैदा करती है! बेहद शर्मनाक।' कुमार विश्वास ने अपने इस ट्वीट में ममता बनर्जी को टैग भी किया है और उनकी राजनीति पर सीधा हमला बोला है।
Recommended Video

क्या बोल रहे लोग?
कुमार विश्वास के इस ट्वीट पर बहुत से लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कहा है, 'बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगा कर आरएसएस के भारी संख्या में लोगों को शिफ्ट किया जाए इन जिहादियों से आरएसएस ही निपट सकता है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'भाई लुकाछिपी का खेल क्यों खेल रहे हो, बीजेपी में शामिल हो जाओ तुम्हें बीजेपी शासित राज्यों का कुछ नहीं दिखाई देते हैं वहां क्या हो रहा है क्या सही क्या गलत और सब कुछ दूसरे राज्यों को दिखाई देता है।'
गृह सचिव ने क्या कहा?
इस मामले में राज्य के गृह सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने कहा, 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने और गवाहों और सबूतों की परिस्थितियों की जांच करने पर, पश्चिम बंगाल पुलिस को लगता है कि यह संदिग्ध आत्महत्या का मामला है।' बता दें देबेंद्र नाथ 65 साल के थे। वह बीते साल ही माकपा से भाजपा में शामिल हुए थे। उनकी मौत को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है, 'पश्चिम बंगाल के हेमताबाद से बीजेपी विधायक देबेंद्र नाथ रे की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली है। इससे ममता सरकार में गुंडा राज और कानून व्यवस्था की विफलता का पता चलता है। भविष्य में लोग इस तरह की सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे। हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं।'

चश्मदीदों का क्या कहना है?
चश्मदीदों के मुताबिक फांसी के फंदे का दूसरा सिरा विधायक के ही हाथ में था, जिस वजह से पूरी घटना शक के घेरे में है। परिवार वालों का आरोप है कि राजनीतिक द्वेश के चलते पहले उनकी हत्या की गई, उसके बाद उसे आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे से लटका दिया गया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले में बीजेपी बंगाल ने ट्वीट कर कहा, 'उत्तरी दिनाजपुर की आरक्षित सीट हेमताबाद से बीजेपी विधायक देबेंद्र नाथ रे का शव बिंदल में इस तरह से लटका मिला है। लोगों का स्पष्ट तौर पर मानना है कि पहले उनकी हत्या की गई और बाद में शव को लटका दिया गया है। उनका अपराध क्या था? वो 2019 में बीजेपी में आए थे। ओम शांति।'
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications