Coronavirus: कनिका पर कुमार विश्वास का तंज, बौलीवुडिया चवन्निए कुछ दिन नाचना-कूदना बंद कर दें

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उत्तर प्रदेश से कोरोना वायरस के अब तक 23 मामले सामने आ चुके हैं। कनिका 10 दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं। लेकिन हैरानी की बात ये रही इस दौरान उन्होंने कोई परहेज नहीं किया और तीन से चार पार्टियों का हिस्सा बनीं। कनिका कपूर के साथ इन पार्टियों में संपर्क में आए लोगों पर भी कोरोना का खतरा बढ़ गया है। इस मामले में अब कवि कुमार विश्वास की भी प्रतिक्रिया आई है।

कुमार विश्वास ने कसा तंज

कुमार विश्वास ने कसा तंज

कुमार विश्वास ने कनिका कपूर पर ऐसी लापरवाही करने के लिए तंज कसा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा, 'देश-समाज की हर तरह की जिम्मेदारियों से कटे रहने वाले ये बौलीवुडिया चवन्निए कुछ दिन के लिए अपना नाचना-कूदना बंद कर देंगे तो क्या विश्व चेतना खत्म हो जाएगी? इन्हें ये जरा भी अन्दाजा है कि देश के मध्य व निम्न-आयवर्ग को तुम ये विदेश-प्रवास से लाया कहर थमा दोगे तो क्या होगा?'

लखनऊ के कई इलाके बंद

हालांकि कुमार विश्वास ने बेशक अपने ट्वीट में कनिका कपूर का नाम नहीं लिखा है लेकिन उनके ट्वीट पर लोग कनिका से जुड़े कमेंट ही कर रहे हैं। बता दें कनिका जिस पार्टी में शामिल हुई थीं, उसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी थीं। कनिका के कोरोना से पॉजिटिव होने की खबर आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रख लिया है। एहतियात बरतते हुए लखनऊ के कई इलाकों को बंद कर दिया गया है।

कनिका ने खुद को क्वारंटाइन नहीं किया था

कनिका ने खुद को क्वारंटाइन नहीं किया था

इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए खुद को लोगों के संपर्क से दूर रखना ही एक तरीका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन में बीमारी को रोकने के लिए घर पर रहने की सलाह दी थी। वहीं कनिका की बात करें तो उन्होंने लंदन से वापस लौटने के बाद भी खुद को क्वारंटाइन नहीं किया। वह कई पार्टियों में शामिल हुईं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कनिका ने लंदन से लौटने के बाद खुद को बाथरूम में छिपा लिया था और जांच नहीं करवाई। यही कारण है कि लोगों का गुस्सा उनपर फूट रहा है।

इंस्‍टाग्राम पर बताई कोरोना की बात

इंस्‍टाग्राम पर बताई कोरोना की बात

कनिका ने खुद को कोरोना वायरस होने की बात सोशल मीडिया पर कबूल की है। उन्होंने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा, 'पिछले चार दिनों से मुझे फ्लू के लक्षण द‍िख रहे थे। मैंने अपनी जांच कराई और मैं कोविड-19 से पॉजिटिव हूं। मैं और मेरा परिवार अब पूरी तरह से अलग-थलग हैं और मेडिकल सलाह ले रहे हैं कि अब आगे क्‍या करना है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+