हरियाणा: पुलिस को परेशान करते हुए गाड़ी पर शराब पीने लगा शख्स, कुमार विश्वास ने शेयर किया वीडियो
Recommended Video
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और कवि कुमार विश्वास ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक शख्स पुलिस को परेशान करता हुआ दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख्स गाड़ी के ऊपर बैठकर शराब पी रहा है और पुलिस के कई बार बोलने के वाबजूद भी वहां से नहीं जा रहा है।

शख्स उल्टा पुलिस को धमकी देते हुए कह रहा है कि और पुलिसकर्मियों को बुलाना है तो बुला लो। आसपास खड़ी गाड़ियों को भी वहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि गाड़ी पर बैठा व्यक्ति पुलिस से जरा भी नहीं डर रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में कुमार विश्वास ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से कहा है कि आपकी जीत में ये व्यक्ति नशे में टुल्ल है। लेकिन इसमें इन पुलिसकर्मियों की क्या गलती है, जो इसे रोक रहे हैं। सिपाही के खिलाफ ही विभाग ने कार्रवाई की है।
कुमार विश्वास ने कहा है कि पुलिस वाले के खिलाफ हुई कार्रवाई को रोका जाए, वो नादान है।
कुमार विश्वास ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, '"दुष्यन्ती वरदान" से सत्ता की "शकुंतला" प्राप्त हरियाणापति हे श्री खट्टर जी ! आपके विजयोत्सव की खुमारी में टुल्ल इस नौनिहाल को रोकते पुलिसकर्मी का क्या कसूर कि उल्टे इस सिपाही के खिलाफ ही विभाग ने कार्यवाही कर दी? इसके खिलाफ हुई विभागीय कार्रवाई को रोक कर देश को कृतार्थ करें बेचारा पुलिसवाला नादान है सत्ताधीषो! आपका व आपके महान विधायक जी का सामर्थ्य नहीं जानता था, इसलिए विधायक जी के इस चिंटू द्वारा बीच सड़क पर किया जा रहा "अखिल भारतीय दारूदल" का यह स्थानीय सम्मेलन रोक दिया। माफ करिए कानून के इस बेचारे रखवाले को! इसे नहीं मालूम था कि चुनाव जीतने के बाद कानून आपके विधायक जी का गुलाम हो चुका है।'












Click it and Unblock the Notifications