एक बार फिर से भड़के कुमार विश्वास, बोले भाड़ में जाए आप
आप के नेता कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी पर निकाला गुस्सा, दिल्ली में किसानों से मुलाकात के बाद भड़के विश्वास
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसके संकेत खुद पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने दिए हैं। कुमार ने विश्वास ने एक बार फिर से पार्टी के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है जिसकी उम्मीद पार्टी के नेताओं की नहीं थी। दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के मुद्दे पर तो कुमार विश्वास आपा ही खो बैठे।
कुमार विश्वास ने जंतर-मंतर पर किसानों के प्रदर्शन पर कहा कि पार्टी जाए भाड़ में तेल लेने। उन्होंने कहा कि वह पार्टी से कह देंगे कि वह इस मुद्दे पर काम करे। कुमार विश्वास खुद किसानों से मुलाकात करने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे, लेकिन जब उनसे पत्रकारों ने इस मुद्दे पर आप के रुख पर सवाल किया तो उन्होंने पार्टी के भाड़ में जाने तक की बात कह दी। उन्होंने कहा कि कोई भी किसानों के लिए काम नहीं कर रहा है।

यहां गौर करने वाली बात यह है कि कुमार विश्वास पहले भी पार्टी के खिलाफ अपना रुख सामने रख चुके हैं, यहां तक कि दिल्ली के एमसीडी चुनाव में कुमार ने पार्टी के लिए प्रचार तक नहीं किया। इससे पहले भी कुमार ने एक वीडियो जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। उन्होंने शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट के बाद अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उनको नसीहत दी कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए आप के लोग सत्ता में आए और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर जाएं तो लोग आपसे सवाल पूछेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता आती जाती है लेकिन लोगों का विश्वास नहीं टूटना चाहिए।
बहरहाल जिस तरह से कुमार विश्वास ने पिछले कुछ दिनों में अपने बागी तेवर दिखाएं हैं, उसे देखते हुए लग रहा है कि वह पार्टी से अलग होने का मन बना चुके हैं। लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या वह प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव की राह पर चलते हैं या फिर किसी और पार्टी का दामन छोड़ते हैं।
इसे भी पढ़ें- #azaancontroversy: कुमार विश्वास ने सोनू निगम से कहा, अब कोई आपका 'बाल भी बांका नहीं कर सकता...'












Click it and Unblock the Notifications