दिल्ली उपचुनाव में हार के बाद केजरीवाल को कुमार विश्वास की खरी-खरी

आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने एक वीडियो के जरिए पीएम मोदी की तारीफ, देश की तमाम परिस्थितियों पर चर्चा तो की ही है, साथ ही अपने ही दल के संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और प्रोफेसर डॉ कुमार विश्वास ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने कश्मीर हिंसा और पाकिस्तान समेत तमाम मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की है।

करीब 13 मिनट के वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अपनी ही पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाए हैं।

हालांकि केजरीवाल ने कुमार के वीडियो पर कहा है कि यह बहुत ही शानदार वीडियो है। अन्दर तक हिला देने वाला। इसे जरूर देखें।

बेटे को थप्पड़ मारा जाएगा तो

बेटे को थप्पड़ मारा जाएगा तो

कुमार ने कहा है कि सभी को आपसी मतभेद और लड़ाई छोड़कर मुल्क को एक रखने पर ध्यान देना होगा। जम्मू और कश्मीर के मुद्दे का जिक्र करते हुए कुमार ने उस वीडियो का जिक्र किया जिसमे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान को मारा जा रहा था। कुमार ने इसकी निंदा की और कहा कि अगर आप राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को विश्वासमत हासिल करेंगे और उसके बाद राष्ट्रवाद के प्रबल प्रवर्तक बेटे वहां थप्पड़ से पीटे जाएंगे तो लोग आपसे सवाल करेंगे।

केजरीवाल को कहा- लोग सवाल करेंगे

केजरीवाल को कहा- लोग सवाल करेंगे

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कुमार ने आगे कहा है कि अगर आप भ्रष्टाचार मुक्ति का पर्व लेकर दिल्ली में सरकार बनाएंगे और उसके बाद आप ही के लोग भ्रष्टाचार के घेरे में होंगे और आप मौन हो जाएंगे, उन्हें बचाने की कोशिश करेंगे तो लोग आपसे सवाल पूछेंगे। कुमार ने कहा कि ये सरकारें आनी जानी हैं।

आपकी अस्थियां नहीं गाड़ी जाएंगी

आपकी अस्थियां नहीं गाड़ी जाएंगी

कुमार ने वीडियो में कहा है कि पांच साल इन हवेलियों में, महलों में 7 रेसकोर्स में, मुख्यमंत्री निवासों में आपकी अस्थियां नहीं गाड़ी जानी है। ये देश याद रखता है फकीरों को। ये देश याद रखता है गांधी को, ये देश याद रखता है जय प्रकाश नारायण को। इसलिए आप सब से अनुरोध है कि अपने अपने कोटरों से बाहर निकलें। संकट बहुत बड़ा है।

पाक से होनी चाहिए बातचीत

पाक से होनी चाहिए बातचीत

केंद्र सरकार पर बड़ा हमले करते हुए विश्वास ने कहा कि पिछली सरकार (UPA) पाकिस्तान से बातचीत करती थी तो विपक्ष और हम सब लोग कहते थे कि देखिए कैसी सरकार है, पाक हमले कर रहा है और हम उससे बातचीत कर रहे है। बातचीत होनी चाहिए। लोकतंत्र में महत्व यही है कि हम बातचीत करते रहें। कहा कि लेकिन अब कोई भी अचानक पाकिस्तान चला जाता है। लाशें आती रहती है। पठानकोट में हमला होता है।

'सिंहो की पेशी करवा दी, कुत्तों के दरबारों में'

'सिंहो की पेशी करवा दी, कुत्तों के दरबारों में'

कुमार ने कहा कि जिस आईएसआई (पाक खुफिया एजेंसी) को हम 40 साल तक कहते रहे हमारे देश में अस्थिरता फैला रही है, आतंक फैला रही है, उस आईएसआई की टीम बुला कर के और हमारे सैनिकों की अगुवानी में सिंहो की पेशी करवा दी, कुत्तों के दरबारों में। वो पठानकोट में ढूढ़ने के लिए गए कि हत्याएं ठीक से हो गई या नहीं। और उसके बाद रावलपिंडी जाकर कह दिया कि वो आपने खुद ही कर ली होंगी। हमारा स्टैंड क्या है?

तेज बहादुर यादव का भी जिक्र

तेज बहादुर यादव का भी जिक्र

इस वीडियो में कुमार ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान तेज बहादुर यादव की ओर से जारी किए गए खाने के वीडियो का भी जिक्र किया। कुमार ने कहा कि एक ओर हमारे जवान सर्जिकल स्ट्राइक कर के आते हैं, तो हमें गर्व होता है। लेकिन उसी सेना का एक सिपाही हमसे शिकायत करता है देश, कि भाई आपके नेता, अफसरों की मिलीभगत से मेरी दाल खा गए हैं, तो हम उस पर चुप हो जाते हैं। क्योंकि सरकार अपनी है। वो सिपाही भारतीय जनता पार्टी का या आम आदमी पार्टी का या कांग्रेस का नहीं है।

पीएम मोदी की तारीफ

पीएम मोदी की तारीफ

हालांकि इन सबके बाद कुमार ने पीएम मोदी की तारीफ भी की है। कुमार ने कहा कि मुझे याद है , जब मैं छोटा था तो मुरली मनोहर जोशी, लाल चौक (जम्मू और कश्मीर) में तिरंगा फहराने गए थे। जो आज देश के प्रधानमंत्री है, नरेंद्र भाई मोदी वो उस यात्रा के संयोजक थे। हम बड़े खुश थे। बहुत अच्छा लगता है कि जब पीएम, सियाचिन दीपावली मनाने सियाचिन जाते हैं।

लाल चौक पर फहराएंगे झंडा

लाल चौक पर फहराएंगे झंडा

वीडियो के आखिरी में कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि क्या हम में से ऐसा कोई नहीं कर सकता, क्या देश के प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री,गृह मंत्री, मैं साथ चलने के लिए तैयार हूं, आप सब साथ चलने को तैयार हैं। वो पूरे कश्मीर को अपने साथ लें और कश्मीर के लोगों से कहिए, आइए, इस बार 15 अगस्त पर ध्वजारोहण के बाद 2 बजे ध्वजारोहण लाल चौक पर होगा। इतना बड़ा झंडा लगाएंगे कि उसकी छाया और फहर-फहर पाकिस्तान तक दिखाई देगी। कुमार ने कहा कि मुझे आशा है कि मेरी आवाज इन नवीन पृथ्वीराजों के कान तक पहुंचेगी। चाहे वो दिल्ली के छोटे सिंहासन पर हो, चाहे वो दिल्ली के बड़े सिंहासन पर हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+