कुमार विश्वास पर धोखाधड़ी और धमकी देने के चलते शिकायत दर्ज
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास नयी मुसीबत में फंस गये हैं। कुमार विश्वास पर धोखाधड़ी और धमकी देने के चलते मामला दर्ज किया गया है। विश्वास के खिलाफ नोएडा के एक सख्श ने धमकी देने का आरोप लगाया है।

कुमार विश्वास के साथ ही उनकी पत्नी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करायी गयी है। नोएडा के सेक्टर 20 में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी है। जगत अवाना नाम के व्यक्ति ने विश्वास के खिलाफ यह शिकायत की है।
गौरतलब है कि कुमार विश्वास पर पहले से ही लोकसभा चुनाव के दौरान एक महिला वालंटियर के साथ संदिग्ध रूप से सोने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ पीड़ित महिला ने जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications