बीजेपी की तरफ से जल्द राज्यसभा पहुंचेंगे कुमार विश्वास?

नई दिल्ली। काफी समय से अपनी पार्टी (आम आदमी पार्टी) पार्टी में हाशिये पर चल रहे कुमार विश्वास को भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा भेज सकती है। मनोनीत कोटे की सीट पर कुमार को उच्च सदन में भेजा जा सकता है। एशियन एज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा साहित्य के क्षेत्र में कुमार के काम के लिए उन्हें राज्यसभा में भेज सकती है और उनको 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए उतारा जा सकता है।

खाली हो रही है तीन सीटें

खाली हो रही है तीन सीटें

मनोनीत कोटे की दो सीटें अप्रैल में खाली हुई हैं। अभिनेत्री रेखा, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सामाजिक कार्यकर्ता अनु आगा बीते माह रिटायर हुए हैं। जून में मशहूर वकील के पराशरन भी रिटायर होंगे। ऐसे में इन खाली हुई चार सीटों में से एक कुमार के हिस्से आ सकती है। माना जा रहा है कि सभी चार सीटों पर एक साथ ही नामों का एलान होगा। अभिनेत्री रेखा की सीट पर साहित्य, समाज कोटे से कुमार विश्वास को लाया जा सकता है। कुमार का नाम अगर भाजपा ने बढ़ाया तो जुलाई में उनको राज्यसभा भेजा जाएगा।

केजरीवाल से चल रहा है कुमार का टकराव

केजरीवाल से चल रहा है कुमार का टकराव

जनवरी में आम आदमी पार्टी की ओर से तीन राज्यसभा सदस्यों के नामों के एलान करने के बाद से ही कुमार विश्वास का अरविंद केजरीवाल से टकराव चल रहा है। खुद को राज्यसभा में ना भेजे जाने से खफा कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कुमार विश्वास लगातार केजरीवाल को निशाने पर ले रहे हैं। वहीं बीते दिनों राजस्थान के प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद तो कुमार सिर्फ नाम के लिए ही आम आदमी पार्टी में हैं, उनको पार्टी के किसी कार्यक्रम में नहीं देखा गया है।

दक्षिणपंथी विचारों के हैं कुमार

दक्षिणपंथी विचारों के हैं कुमार

कुमार विश्वास के भाजपा में जाने की बात को इसलिए भी ताकत मिल रही है क्योंकि वो खुद को दक्षिणपंथी कहते रहे हैं। आप में भी वाम रुझान ने नेताओं को पार्टी से बाहर कराने में उनका रोल रहा है। कुमार विश्वास ब्राह्मण हैं और दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पिलखुआ के रहने वाले हैं। उनको राज्यसभा में भेजने का फायदा भाजपा को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलावा राजस्थान के आने वाले चुनावों में भी हो सकता है, जहां वो आम आदमी पार्टी के प्रभारी थे। कुमार विश्वास को अच्छे वक्ता के तौर पर भी जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+