राहुल के गढ़ में 12 जनवरी को 'आप' लगाएंगे झाड़ू

kumar vishwas
नयी दिल्ली। दिल्ली फतह करने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर लोकसभा चुनाव पर है। पार्टी देश की सत्ता पर काबिज होने के लिए अपनी कमर कस चुकी है। पार्टी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। आप नेता कुमार विश्वास ने राहुल गांधी के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके कुमार ने विशाल रली का आयोजन किया है।

12 जनवरी को आम आदमी पार्टी अमेठी में विशाल रैली करने जा रही है। लोकसभा चुनाव के तहत आप की पहली रैली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में 12 जनवरी को होने जा रही है। रैली में अमेठी से आप के संभावित प्रत्याशी कुमार विश्वास भी मौजूद रहेंगे। अगले आम चुनाव में कुमार विश्वास के अमेठी से चुनाव लडऩे की औपचारिक घोषणा पांच जनवरी को संभावित है।

इस रैली को जन विश्वास रैली नाम दिया गया है। आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि रैली में 50 हजार से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। इससे पहले 27 दिसम्बर को यहां झाडू संदेश यात्रा भी निकाली गई थी, लेकिन इसमें कुमार विश्वास शामिल नही हो पाए थे। ऐसे में जन विश्वास रैली काफी मायनों में अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+