कुमार विश्वास ने बताया, लोकसभा चुनाव के नतीजे वाले दिन क्या बोलेंगे केजरीवाल?

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और कभी अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी रहे डॉ. कुमार विश्वास दिल्ली के सीएम पर हमलावर रहे हैं। अक्सर वे केजरीवाल पर तीखे हमले करते दिखाई दिए हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर भी उन्होंने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया था। वहीं, कुमार विश्वास ने एक बार फिर चुटकी लेते हुए हुए ट्वीट किया और बताया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के रिजल्ट वाले दिन (23 मई) अरविंद केजरीवाल क्या बोलेंगे?

कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर कसा तंज

कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर कसा तंज

कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है, 'चुनाव-आयोग ने ऐसी तिथि में चुनाव कराए कि हमारे मुसलमान वोटर तो रमजान की वजह से वोट डालने निकले नहीं थे, यूपी-बिहार वाले छुट्टी चले गए थे, कार्यकर्ताओं को लग्न-ब्याह में जाना पड़ गया था, नहीं तो क़सम 'गुप्त-कोष' वाले गुप्ता जी के अजगर की हम 7 में से 8 सीट जीत रहे थे। (23 May)', बता दें कि 23 मई को लोकसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पहले भी विश्वास के निशाने पर रहे हैं दिल्ली के सीएम

कुमार विश्वास ने इसके पहले भी ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, 'जमानत' जब्त के डर से आत्ममुग्ध बौने ने चुनाव घोषणा के दिन ही 'अमानत' छोड़ दी ?' निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किए जाने के बाद आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने सवाल खड़े किए थे। अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट किया था कि 12 मई का दिन होगा, दिल्ली में रमजान होगा। मुसलमान वोट कम करेगा इसका सीधा फायदा बीजेपी को होगा। बता दें कि 12 मई को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

आप-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बयान के बाद भी कुमार ने कसा था तंज

आप-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बयान के बाद भी कुमार ने कसा था तंज

इसी प्रकार कुमार विश्वास ने कांग्रेस द्वारा आप के साथ गठबंधन से इनकार करने के बाद ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। पिछले कुछ समय से आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत हो रही थी लेकिन आम आदमी पार्टी के प्रस्ताव को कांग्रेस ने नहीं माना। गठबंधन से इनकार के बाद अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि पार्टी बीजेपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+