Kumar vishwas: कुमार विश्वास की फीस जान उड़ जाएंगे होश, जानें एक कवि सम्मेलन का कितना करते हैं चार्ज?

kumar Vishwas: डॉक्टर कुमार विश्वास देश से सबसे जाने माने कवियों में से एक हैं। उनकी लोकप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों तक फैली है। सप्ताह में लगभग हर दिन उनका कार्यक्रम कहीं न कहीं बुक रहता है। उनकी कविता सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर लंबी लंबी लाइन लग जाती है। वहीं कुमार विश्वास देश में सबसे अधिक टैक्स देने वाले कवि हैं। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताएंगे की कुमार विश्वास एक कवि सम्मेलन की कितनी फीस लेते हैं?

कुमार विश्वास की फीस
कुमार विश्वास (kumar Vishwas) हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी के रायगढ़ में आयोजित रामायण महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें इस कार्यक्रम में कविता पढ़ने के लिए 60 लाख रुपये की मोटी फीस दी गई थी। यह भी बताया जाता है कि कुमार विश्वास एक शो में लगभग 15-20 मिनट के एक इवेंट के लिए लगभग 10 लाख रूपए की मोटी फीस लेते हैं। कुमार विश्वास महीने में हर दिन कार्यक्रम बुक रहता है जिसकी वजह से उन्हें भारत का सबसे अमीर कवि माना जाता है।

kumar vishwas fees for a show

जानें कुमार विश्वास की नेटवर्थ (Kumar Vishwas Networth)
2014 में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनकी सालाना इनकम 26 लाख रूपए थी। इसके आलावा वह लगभग 4 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। हालांकि अब तो लगभग 10 साल होने को हैं तो माना जा रहा है कि कुमार विश्वास 15 करोड़ रुपये से अधिक के संपत्ति के मालिक होंगे। कुमार विश्वास के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। जैसे टोयोटो और इनोवा। हालांकि, ताजा संपत्ति के लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कुमार विश्वास का परिवार
कुमार विश्वास (kumar Vishwas) की व्यक्तिगत जिंदगी की बात करें तो उन्होंने मंजू शर्मा से शादी की हैं। इसके आलावा उनकी दो बेटियां भी हैं जो विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। बता दें कि कुमार विश्वास की बेटी पढ़ने में होनहार हैं। कुमार विश्वास की छोटी बेटी कुहू ने लंदन के किंग्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। उन्होंने यहां से प्रथम श्रेणी में साइकोलॉजी में बीएससी किया है। कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता ने भी इंग्लैंड से पढ़ाई की है। उन्होंने स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद से हासिल की है। अग्रता ने इंग्लैंड की एक यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+