Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kumar Vishwas के दामाद पवित्र खंडेलवाल क्या करते हैं? जानिए बिजनेस, मिल चुके हैं कई अवॉर्ड

Kumar Vishwas Pavitra Khandelwal Business-Net Worth: प्रसिद्ध कवि और वक्ता कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा ( Agrata Sharma) की शादी 2 मार्च 2024 को राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस में धूमधाम से संपन्न हुई। शादी समारोह में परिवार के करीबी लोग और कुछ खास मेहमान शामिल हुए। इस भव्य आयोजन में कला, साहित्य और राजनीति जगत की कई हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

अग्रता शर्मा ने पवित्र खंडेलवाल (Pavitra Khandelwal) के साथ सात फेरे लिए, जो कि एक सफल बिजनेसमैन हैं। उनकी शादी जितनी शाही थी, उतनी ही दिलचस्प बात उनके दामाद के बिजनेस की भी है। शादी के बाद अब लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर कुमार विश्नास के दामाद पवित्र खंडेलवाल करते क्या हैं?

Kumar Vishwas

पवित्र खंडेलवाल एक उच्च शिक्षित और सफल प्रोफेशनल हैं। उनकी शिक्षा इंग्लैंड की प्रतिष्ठित वारविक बिजनेस स्कूल (Warwick Business School) से हुई है और वे अपने क्षेत्र में एक मजबूत पहचान रखते हैं। पवित्र खंडेलवाल एक युवा उद्यमी हैं। पवित्र खंडेलवाल प्लांट-बेस्ड फूड स्टार्टअप 'Better Bet' के को-फाउंडर हैं और इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

प्वाइंटर्स में जानिए कौन हैं पवित्र खंडेलवाल?

  • पवित्र खंडेलवाल Warwick Business School से पढ़े हुए हैं और एक युवा उद्यमी हैं।
  • उन्होंने अपने दो दोस्तों श्वेता और अमन के साथ मिलकर साल 2020 में "Better Bet" कंपनी की शुरुआत की थी।
  • यह स्टार्टअप प्लांट-बेस्ड फूड और हेल्दी ड्रिंक्स बनाता है, जो आज बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
  • नवंबर 2022 में, Better Bet की वैल्यूएशन 2.06 मिलियन डॉलर (करीब 17.50 करोड़ रुपये) आंकी गई थी।
  • इस स्टार्टअप को PETA India Award 2022 से सम्मानित किया गया था।
  • इसके अलावा, भारत सरकार के कृषि मंत्रालय से "बेस्ट स्टार्टअप इनोवेटिव प्रोडक्ट" का पुरस्कार भी मिल चुका है।

क्या करती हैं अग्रता शर्मा?

वहीं बात कुमार विश्वास की बेटी की करें तो अग्रता ने गाजियाबाद से स्कूलिंग की और इसके बाद इंग्लैंड से बिजनेस मैनेजमेंट में पढ़ाई की। वे भी अपने पिता की तरह ही क्रिएटिव फील्ड में सक्रिय हैं और एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं। वे 'Digital Khidki' नाम की एक मार्केटिंग एजेंसी चलाती हैं, जो डिजिटल ब्रांडिंग और प्रमोशन का काम करती है।

कैसे खास है पवित्र खंडेलवाल की कंपनी 'Better Bet'?

  • प्लांट-बेस्ड फूड ट्रेंड: दुनियाभर में हेल्दी और वेजिटेरियन फूड की मांग तेजी से बढ़ रही है और Better Bet इसी कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है।
  • हेल्थ-कॉन्शियस लोगों की पसंद: कंपनी के प्रोडक्ट्स खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं, जो हेल्दी और केमिकल-फ्री डाइट को अपनाना चाहते हैं।
  • कई बड़े अवॉर्ड्स से सम्मानित: स्टार्टअप को ना सिर्फ PETA बल्कि भारत सरकार से भी सराहना मिली है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ गई है।

बता दें कि पवित्र और अग्रता दोनों एक ही कॉलेज से पढ़े-लिखे हैं। वारविक बिजनेस स्कूल से जहां अग्रता ने भी बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है। वहीं अग्रता पढ़ाई करने के बाद वह एक मार्केटिंग कंपनी चलाती हैं। अग्रता और पवित्र दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में सफल हैं, जिससे यह कपल 'पावर कपल' बन गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+