'दिल्ली की जंग' में कूदे कुमार विश्वास, कहा- किस को ये फिक्र है कि कबीले का क्या हुआ...

नई दिल्ली: दिल्ली में चल रही अधिकारों की जंग को लेकर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही केजरीवाल सरकार के तेवर बदल गए हैं। सुप्रीम ने अपने फैसले में कहा था कि एलजी दिल्ली के प्रशासक हैं लेकिन हर काम में वो बाधा नहीं डाल सकते हैं। जबकि इस फैसले के बाद कुछ घंटों बाद ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इसके बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आईएएस अफसरों के ट्रांसफर के अधिकारों की बात कही थी। तो, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आप के बागी नेता कुमार विश्वास ने अपने चिरपरिचित अंदाज में ट्वीट कर तंज कसा।

कुमार विश्वास ने किया ट्वीट

कुमार विश्वास ने किया ट्वीट

कुमार विश्वास ने आप सरकार और केंद्र पर ट्वीट के जरिए इशारों-इशारों में ही निशाना साधा। किसी का भी नाम लिए बिना मेराज फैजाबादी की गजल की लाइन के साथ तंज किया और कहा, ‘किस को ये फिक्र है कि कबीले का क्या हुआ? सब इस पे लड़ रहे हैं कि सरदार कौन हो।'

फैसले के बाद आप के तेवर बदले

फैसले के बाद आप के तेवर बदले

वहीं, फैसले के बाद आप का कहना है कि अब दिल्ली में जमीन, पुलिस और कानून व्यवस्था के अलावा बाकी अधिकार दिल्ली सरकार के पास रहेंगे। जबकि सीएम केजरीवाल ने भी ट्वीट कर फैसले पर खुशी जताई और इसे दिल्ली के लोगों और लोकतंत्र की बड़ी जीत का बताया था।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में जारी विवाद पर सुनाया था फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में जारी विवाद पर सुनाया था फैसला

बता दें कि अधिकारों को लेकर जारी जंग के बीच सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने अपना फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्य सबसे ऊपर हैं, संसद का बनाया कानून ही सर्वोच्च है क्योंकि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं प्राप्त है। संघीय ढ़ांचे में राज्य सरकार को स्वतंत्रता है कि वो अपने फैसले ले सकती है और उसके लिए हर फैसले पर एलजी की मुहर जरूरी नहीं है। लेकिन जो विषय केंद्र के तहत हैं, वो एलजी के अधीन होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+