इंडिया-इंग्‍लैंड मुकाबले पर कुमार विश्‍वास ने किया ट्वीट- हे इंडियन टीम, इतनी शर्म भी ठीक नहीं क्योंकि...

नई दिल्‍ली। वर्ल्‍डकप-2019 में मेजबान इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच मुकाबला जारी है। भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है, तो वहीं इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में आज का मैच जीतना होगा। देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें इस मैच पर टिकी हैं। इस बीच कवि और राजनेता डॉ. कुमार विश्वास ने भारत-इंग्लैंड मुकाबले पर एक के बाद एक ट्वीट किया है।

इंडिया-इंग्‍लैंड मुकाबले पर कुमार विश्‍वास ने किया ट्वीट- हे इंडियन टीम, इतनी शर्म भी ठीक नहीं क्योंकि...

उन्होंने अनूठे अंदाज में टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। भारत-इंग्लैंड के मुकाबले पर कुमार विश्वास का ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है। कुमार विश्वास ने लिखा, 'हे इंडियन टीम, मेज़बानों की इतनी शर्म भी ठीक नहीं क्योंकी ये जिस-जिस देश में गए, इन्होंने कभी किसी का कोई 'शर्म-लिहाज' नहीं किया है। लगान वापस वसूलो यारों' ।

बता दें कि इस मुकाबले पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के प्रशंसकों की भी निगाहें टिकी हैं, क्योंकि अगर इंग्लैंड यह मुकाबला हारता है तो आगे पाकिस्तानी टीम की राह आसान होगी। कुमार विश्वास ने लिखा, 'पाकिस्तानियों की अनवरत शुभकामनाओं से तो ऐसा लग रहा है जैसे अखंडित भारत अंग्रेज़ी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+