पालघर मॉब लिंचिंग पर फूटा कुमार विश्वास का गुस्सा, कहा-साधुओं की हत्या महाराष्ट्र सरकार के माथे पर कलंक, की ये मांग

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। मॉब लिंचिंग के शिकार हुए साधुओं की हत्या के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। लोगों के निशाने पर महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आ गए हैं। मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है और महाराष्ट्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले कुमार विश्वास ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने इस शर्मनाक घटना को सरकार के लिए कलंक बताया है।

पालघर साधुओं की हत्या पर फूटा कुमार विश्वास का गुस्सा

पालघर साधुओं की हत्या पर फूटा कुमार विश्वास का गुस्सा


कुमार विश्वास ने ट्वीटर पर अपनी बात रखी है और पालघर में साधुओं की निर्मम हत्या पर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर किया है। कुमार ने इस घटना को महाराष्ट्र सरकार के माथे पर कलंक बताया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

साधुओं की हत्या महाराष्ट्र सरकार के माथे पर कलंक

साधुओं की हत्या महाराष्ट्र सरकार के माथे पर कलंक

कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'महाराष्ट्र शासन के माथे पर कलंक है पालघर की लोमहर्षक घटना! छत्रपति महाराज शिवाजी की धरा पर मित्रता-शत्रुता से उपर उठ चुके साधुओं को अगर उन्मादी जाहिल भीड़ घेर कर मार दें तो यह उस ऐतिहासिक परम्परा पर धब्बा है जिसमें शत्रुपक्ष की महिलाओं तक को आदर दिया जाता है। भीषण दंड मिले।'

पालघर में साधुओं की हत्या

पालघर में साधुओं की हत्या

आपको बता दें कि बीते गुरुवार को महाराष्ट्र के पालघर में लोगों ने चोर बताकर तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। तीनों की मुंबई के कांदिवली से सूरत अपने एक मित्र के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने जा रहे थे। मृतकों की पहचान 35 साल के सुशीलगिरी महाराज, 70 साल के चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी और 30 साल के निलेश तेलगड़े के तौर पर हुई। निलेश ड्राइवर था, जबकि बाकी दोनों साधु थे। गडचिंचले के ग्रामीणों ने उनकी कार को रोकी और फिर उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो वायरस हुआ, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बॉलीवुड से लेकर आम लोगों ने साधुओं की हत्या पर नाराजगी जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+