बच्चा होते ही चेहरा छिपाया, 'मुंह दिखाने लायक नहीं रहे...' जानें 'कुल्हड़ पिज्जा' वाले कपल की पूरी कहानी

Sehaj Arora news: 'कुल्हड़ पिज्जा' वाले कपल के नाम से मशहूर सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी गुरप्रित कौर बीते लंबे समय से चर्चा में हैं। प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद से हर तरफ बस इन्हीं दोनों की चर्चा हो रही है। सहज अरोड़ा ने कई बार बयान दिया कि ये क्लिप उनका नहीं है बल्कि किसी ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से उनका ये वीडियो बनाया है। इसके बाद अपने बच्चे को लेकर दोनों चर्चा में आए, जिसके बाद लोगों ने फिर दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। चलिये आपको बताते हैं इस मामले से जुड़े हर एक अपडेट के बारे में...

वायरल हुआ बेडरूम का प्राइवेट वीडियो
सहज और गुरप्रीत अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वैसे तो जब से उन्होंने अपने पिज्जा का काम शुरू किया है, वे चर्चा में आ गए थे। लेकिन बीते कुछ समय से वे पिज्जा नहीं बल्कि अपने बेडरूम के प्राइवेट वीडियो को लेकर चर्चा में थे। हर कोई उन्हीं के वीडियो के बारे में बात कर रहा है।

Kulhad pizza couple

सहज बोले- 'AI से बनाया फेक वीडियो'
जब सहज और उनकी पत्नी का प्राइवेट वीडियो लीक हुआ तो उन्होंने मीडिया के सामने आते हुए बताया कि ये वीडियो उनका नहीं है। इसमें वास्तविकता नहीं है। ये तो एआई की मदद से बनाया गया है। कपल अपने इस बयान पर अड़े रहे और इसे रीयल बताने से साफ इंकार कर दिया।

Kulhad pizza couple

छिपाना पड़ा बच्चे का मुंह
बताते चलें कि 16 सितंबर को कपल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। बेटे के पैदा होने के बाद कपल ने उसका वीडियो लोगों से छिपाया। लेकिन इस बीच वायरल हो रहे वीडियो से लोगों ने इसे जोड़ना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि प्राइवेट वीडियो लीक हो रहा है इसलिये बच्चे का चेहरा छिपा रहे हैं। कपल के लिए मुंह दिखा पाना ही मुश्किल हो गया है। ऐसे में बच्चे का क्लिप या फिर तस्वीरें वे लोगों को नहीं दिखा रहे हैं।

Kulhad pizza couple

साथ काम करने वालों ने मांगे पैसे
खबरें आ रही थीं कि कुल्हड़ पिज्जा में उनके साथ काम करने वाले लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं और पैसे की भी डिमांड कर रहे हैं। दुकान पर काम करने वाली एक लड़की और उसके साथियों पर पैसे मांगने का आरोप था। ऐसे में पुलिस ने इस मामले में 2 लड़कियों की गिरफ्तारी भी कर ली थी। हालांकि अभी भी मामले की छानबीन चल ही रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+