'Unnao Rape पीड़िता का वायरल ऑडियो असली है', कुलदीप सेंगर की बेटी का दावा, उम्र-गैंगरेप को लेकर क्या-क्या बोली
Unnao Rape Case (kuldeep singh sengar Daughter aishwarya sengar): 'FIR में दिखाइए मेरे पिता पर कहां गैंगरेप का केस दर्ज है, समाज को सिर्फ एक तरफ का ही दुख दिखता है, हमने कुछ बोला तो वो झूठ...क्योंकि हमारे पिता रेप केस में दोषी हैं, पीड़िता ने उम्र से लेकर कई चीजों पर झूठ कहा है, उनकी भाषा देखिए...वो किस तरह हमपर पर्सनल कमेंट करती हैं, उनके चाचा कहते हैं कि अपने हाथों से प्राइवेट पार्ट्स को खरोंच लो, ये ऑडियो फेक नहीं है, बल्कि असली है...', ये बातें उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने कही हैं। उनका दावा है कि उनके कही बातें सच हैं और उनके पास सारे सबूत भी हैं।
उन्नाव रेप केस एक बार फिर सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को मिली जमानत पर रोक लगा दी है, जिसके बाद से कुलदीप सिंह सेंगर की दोनों बेटियां ऐश्वर्या और इशिता खुलकर मीडिया के सामने आईं और उन्होंने इस हाई-प्रोफाइल केस से जुड़े कई संवेदनशील पहलुओं पर अपनी बात रख रही हैं। पीड़िता का वायरल ऑडियो, गैंगरेप के आरोप, उम्र का विवाद, पारिवारिक रंजिश और मीडिया ट्रायल-ऐश्वर्या सेंगर ने हर सवाल पर जवाब दिया है।

"रेपिस्ट की बेटी" कहे जाने का दर्द
लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या सेंगर ने सबसे पहले समाज और सोशल मीडिया के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर वह कुछ बोलती हैं, तो उन्हें तुरंत "रेपिस्ट की बेटी" कहकर खारिज कर दिया जाता है। उनका कहना है कि समाज सिर्फ एक पक्ष का दुख देखना चाहता है। दूसरे पक्ष की बात सुनने को कोई तैयार नहीं है।
ऐश्वर्या के मुताबिक, अगर पीड़िता की तरफ से कुछ कहा जाता है, तो उसे सच मान लिया जाता है, लेकिन उनके हाथ में कागज और दस्तावेज होने के बावजूद उनकी हर बात को झूठ कह दिया जाता है। ऐश्वर्या सेंगर ने कहा, ''क्या समाज है ये? एक ही तरफ का दुख दिखता है। हमने बोला तो हम रेपिस्ट की बच्ची है। हमारे मुंह से कुछ निकलेगा तो वो सच नहीं है।''
'FIR में दिखाइए, मेरे पिता (कुलदीप सेंगर) का नाम FIR में कहां है'
गैंगरेप को लेकर ऐश्वर्या ने मीडिया पर तीखा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बार-बार गैंगरेप शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन कोई यह नहीं बताता कि उनके पिता पर गैंगरेप या गैंगरेप में सहयोग करने की कौन-सी एफआईआर दर्ज है। उन्होंने दावा किया कि पीड़िता के खुद के बयान वाले कागजात में भी उनके पिता का कहीं उल्लेख नहीं है।
ऐश्वर्या ने कहा,
''मुझे FIR दिखाइए। कहां कौन सी FIR है मेरे पिता पर गैंगरेप करने की? मीडिया से बात करने का मेरा मोटिव यही है कि पूरे देश में इस तरह की मिसइन्फॉर्मेशन फैलाई गई है मेरे पिता के मुकदमे के बारे में। मैं वो मिसइन्फॉर्मेशन दूर करने आई हूं। पहले मुझे लगता था कि शायद मेरे फैक्ट्स मेरे केस के मेरिट्स इनफ है। लेकिन जब मैंने देखा कि किस तरह मेरे पिता के मुकदमे के बारे में मीडिया चैनल बिना कुछ वेरीफाई किए कुछ भी बोले चले जा रहे हैं। तो हमने मीडिया से बात करने का फैसला किया। मैं भी एक वकील हूं। मैं सिविल सर्विज की तैयारी कर रही थी। अपने पिता के केस के दौरान ही मैंने लॉ की पढ़ाई करना स्टार्ट की। आज मैं एक वकील हूं। अपने पिता का केस भी देखती हूं।''

उन्नाव रेप पीड़िता और उसके चाचा के वायरल ऑडियो का सच
उन्नाव रेप पीड़िता से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें पीड़िता के चाचा पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वायरल ऑडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि पीड़िता से उसका चाचा कह रहा है 'अपने हाथों से प्राइवेट पार्ट्स को खरोंच लो, उसके बाद मेडिकल कराना और कहना कि यहां हाथ मारा है' अब इस वायरल ऑडियो को लेकर कुलदीप सेंगर की दोनों बेटियों ने दावा किया है कि ये असली वीडियो है। उनका दावा है कि ये कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया गया है। इस ऑडियो को कई लोग AI-जनरेटेड बता रहे हैं।
हालांकि ऐश्वर्या सेंगर ने कहा, ''पीड़िता के चाचा का एक रिकॉर्डिंग भी है जहां पर वो सिखा रहे हैं अपने घर की ही बच्चियों को कि जाओ तुम अपनी अंदरूनी पार्ट्स में चोटें बना लो मेडिकल कराने जाने से पहले। ये बात कोर्ट में प्रूव्ड है,जो आप ऑडियो वायरल सुन रहे हैं..वो सच है। ये ऑडियो लगी हुई है मैं आपको प्रूफ सहित वो ऑडियो दूंगी''
वहीं कुलदीप सेंगर की छोटी बेटी इशिता सेंगर ने सोशल मीडिया पर भी बयान जारी किया। उन्होंने साफ कहा कि यह ऑडियो CBI की जांच के दौरान खुद बरामद किया गया था और यह पीड़िता के चाचा के फोन से मिला था। इशिता के मुताबिक, यह कोई बाद में बनाया गया या डिजिटल रूप से गढ़ा गया या AI क्लिप नहीं है।
उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा,
''ऑनलाइन वायरल हो रहे उस ऑडियो को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं कि यह "AI से बनाया गया" है, जिसमें पीड़िका का चाचा मेडिकल जांच से पहले "प्राइवेट पार्ट्स को खरोंचने" की बात करता सुनाई देता है। रिकॉर्ड स्पष्ट करने के लिए बता दूं कि यह ऑडियो जांच के दौरान खुद CBI ने तैयार किया था। यह पीड़िता के चाचा के अपने फोन से बरामद हुआ था, न कि बाद में बनाया गया या डिजिटल रूप से गढ़ा गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चाचा जानबूझकर बातचीत रिकॉर्ड करता था, ताकि सामने वाले को उकसाया जा सके, भड़काया जा सके और बाद में चुनिंदा रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल कर झूठे आरोपों को समर्थन दिया जा सके।''
पारिवारिक रंजिश का दावा
ऐश्वर्या ने यह भी कहा कि पीड़िता के परिवार से उनकी दुश्मनी कोई नई नहीं है। उनके मुताबिक यह रंजिश साल 2000 से चली आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता के चाचा पर 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से एक हत्या के प्रयास यानी धारा 307 का मामला भी है। ऐश्वर्या का दावा है कि इसी पारिवारिक दुश्मनी और राजनीतिक हस्तक्षेप ने इस केस को और जटिल बना दिया।
क्या कांग्रेस नेताओं की भूमिका थी?
इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या इस पूरे मामले में कांग्रेस पार्टी के नेता शामिल थे, तो ऐश्वर्या ने बिना झिझक "बिल्कुल" कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस केस को राजनीतिक रंग दिया गया और कुछ नेताओं के जरिए दबाव बनाया गया।
उन्नाव रेप पीड़िता की उम्र पर उठे सवाल
पीड़िता की उम्र को लेकर ऐश्वर्या सेंगर ने सबसे गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग नहीं थी। ऐश्वर्या के मुताबिक, पीड़िता की छह अलग-अलग डेट ऑफ बर्थ सामने आईं। मेडिकल जांच AIIMS, RML और उन्नाव सेंटर में हुई, जिनमें उम्र 18 साल से ऊपर बताई गई, फिर भी नाबालिग से जुड़े धाराओं में चार्जशीट दाखिल की गई। ऐश्वर्या का कहना है कि सिर्फ बयान के आधार पर यह फैसला क्यों लिया गया, इसका जवाब आज तक नहीं मिला।

मीडिया ट्रायल और चुप्पी का फायदा
ऐश्वर्या ने माना कि उनका परिवार लंबे समय तक मीडिया से दूर रहा। उनका कहना है कि इसी चुप्पी का फायदा उठाकर उनके पिता के खिलाफ मीडिया ट्रायल चलाया गया। उन्होंने कहा कि वे सीधे रास्ते पर चलना चाहते थे और दस्तावेजों के आधार पर लड़ाई लड़ रहे थे। लेकिन जब उन्होंने देखा कि बिना सत्यापन के बातें फैलाई जा रही हैं, तब मीडिया के सामने आने का फैसला किया।
ऐश्वर्या ने कहा कि उनकी सारी संवेदनाएं पीड़िता के साथ हैं और वह कभी भी पीड़िता पर निजी या व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगी। लेकिन पीड़िता और उसके परिवार ने जो किया, वह गलत है। उन्होंने कहा कि भीड़ दोनों तरफ से आई, फर्क सिर्फ इतना था कि उन्होंने अपने इमोशंस को दिखावा नहीं बनने दिया।
Unnao Rape Case Timeline: जानिए क्या है उन्नाव गैंगरेप केस
उन्नाव गैंगरेप केस की शुरुआत 4 जून 2017 से मानी जाती है। पीड़िता का आरोप है कि उस दिन तत्कालीन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि पीड़िता के पिता को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस हमले में कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सिंह और उनके समर्थकों के शामिल होने की बात सामने आई। बाद में पीड़िता के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, जहां उनकी हालत बिगड़ती चली गई।
पीड़िता 8 अप्रैल 2018 को लखनऊ पहुंची और मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। इस घटना के अगले ही दिन पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत की खबर सामने आई। इस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई, माखी थाने के तत्कालीन एसएचओ समेत कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया। बाद में सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई और सजा भी सुनाई गई।
12 अप्रैल 2018 को उन्नाव रेप केस की जांच CBI को सौंप दी गई। जांच के बाद कुलदीप सेंगर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता की मदद कर रहे उसके चाचा को 19 साल पुराने एक मामले में अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई।
28 जुलाई 2019 को पीड़िता अपनी चाची, मौसी और वकील के साथ यात्रा कर रही थी, तभी उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीड़िता गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बच गई। इस सड़क हादसे को लेकर कुलदीप सेंगर पर साजिश रचने का भी आरोप लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने स्वतः संज्ञान लिया और केस को उत्तर प्रदेश से दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में ट्रांसफर करा दिया।
करीब 45 दिनों तक लगातार चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी ठहराया। आखिरकार 21 दिसंबर 2019 को अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। यह फैसला उन्नाव गैंगरेप केस की लंबी और दर्दनाक कानूनी लड़ाई का अहम मोड़ साबित हुआ।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications