9 साल बाद कुलदीप विश्नोई की 'घर वापसी', हजकां का हुआ कांग्रेस में विलय
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप विश्नोई ने अपनी पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) का विलय कांग्रेस में कर दिया। हजकां चीफ कुलदीप विश्नोई ने इस बात की घोषणा आज दिल्ली में की। इससे पहले बिश्नोई ने अपनी वर्किंग कमेटी और पत्नी रेणुका बिश्नोई के साथ आज सुबह यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से उनके निवास पर मुलाकात की, इसके बाद विलय की घोषणा कर दी गई। कुलदीप बिश्नोई का अब तक का राजनीतिक सफर

आपको बता दें कि वर्ष 2014 के संसदीय चुनावों के लिए हजकां ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी अलग से लड़ी थी और उसे महज दो ही सीटें मिली थीं। कुलदीप बिश्नोई अपने पिता की पारंपरिक सीट आदमपुर (हिसार) से जीते थे जबकि उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई हांसी से जीती थीं।
कांग्रेस से अलग होकर ही बनी थी हरियाणा जनहित कांग्रेस
हजकां का गठन बिश्नोई के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने वर्ष 2007 में कांग्रेस से अलग होने के बाद किया था। कांग्रेस पार्टी की ओर से वर्ष 2005 में जाट नेता हुड्डा को प्राथमिकता दिए जाने से नाराज होकर भजनलाल ने पार्टी बनाई थी। साल 2011 में तीन जून को भजनलाल का देहांत हो जाने के बाद बिश्नोई ने पार्टी की कमान संभाल ली थी।












Click it and Unblock the Notifications