ICJ में आज 18 साल बाद आमने-सामने होंगे भारत-पाक
कुलभूषण जाधव केस से पहले पहले 1999 में पाकिस्तान ने अपने नौसेना के विमान मार गिराए जाने को लेकर भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत की दरवाजा खटखटाया था।
नई दिल्ली। भारतीय नौसना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को भारत मे फांसी की सजा सुनाए जाने के मामले पर 15 मई को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) सार्वजनिक सुनवाई करेगा। आईसीजे में 18 साल बाद ऐसा होगा, जब भारत और पाक किसी मामले पर आमने-सामने होंगे। इससे पहले 1999 में पाकिस्तान ने अपने नौसेना के विमान मार गिराए जाने को लेकर भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत की दरवाजा खटखटाया था।

46 वर्षीय पूर्व नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव मामले पर भारत ने 8 मई को संयुक्त राष्ट्र की न्यायिक ईकाई में याचिका दायर कर हस्तक्षेप की मांग की है। याचिका में भारत ने पाकिस्तान की तरफ से 16 बार कांसुलर एक्सेस को खारिज करने विएना संधि का उल्लंघन करार दिया है। आईसीजे मामले पर पहले ही पाकिस्तान से जाधव की फांसी पर रोक के लिए अनुरोध कर चुका है।

कुल भूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी के मौत की सजा दी है, जिस पर भारत लगातार एतराज जता रहा है और इसे पाकिस्तान की ज्यादती कह रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लगातार खुद मामले को देख रही हैं और कुलभूषण को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की बात कह चुकी हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications