केटीआर बोले - तेलंगाना के लोग कांग्रेस को चुनने की गलती ना करें जो कर्नाटक के लोगों ने की

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होगा। चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए सत्‍तारूढ़ बीआरएस जमकर प्रचार कर रही है और वोटरों से संपर्क साध रही है। इसके अलावा बीआरएस नेता विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर खूब हमले कर रहे हैं।

ktr

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने अब तेलंगाना के लोगों से आग्रह किया कि वो भी वो गलती ना करें जो पड़ोसी राज्य के वोटरों ने की थी। केटीआर ने कर्नाटक का उदाहरण देकर तेलंगाना से कांग्रेस को खारिज करने को कहा। इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि कर्नाटक के लोग कांग्रेस को सत्‍ता में लाने के बाद बुरी तरह पीड़ित हैं, कर्नाटक के लोग अब कांग्रेस को चुनने की अपनी गलती पर पछता रहे है।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने बुधवार को हैदराबाद में एक बैठक को संबोधित करते विरोधी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केटीआर ने कहा कांग्रेस प्रदेश रेवंत रेड्डी ने पहले ही कहा था कि किसानों को केवल तीन घंटे बिजली आपूर्ति की जरूरत है, यदि आप गलती से कांग्रेस को वोट देकर सत्ता में लाते हैं, तो किसानों को केवल तीन घंटे बिजली मिलेगी।

केटीआर ने दावा किया कि कांग्रेस एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के गृह राज्‍य कर्नाटक में उनकी पांच गारंटी योजनाएं असफल रही। यहां की जनता ने अतीत में कांग्रेस को चुना लेकिन यहां पर कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया। वहीं बीआरएस ने रायथु बंधु और अन्य योजनाओं को लागू की जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है।

केटीआर ने तेलंगाना चुनाव में बीआरएस की 17 योजनाओं के लिए केसीआर भरोसा अभियान का ऐलान किया है और कार्यकर्ताओं से इसे राज्‍य की जनता के बीच लोकप्रिय बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्‍होंने वादा किया कि उनकी पार्टी तीसरी बार सत्‍ता में आते ही रायथु बंधु राशि बढ़ाकर 16,000 रुपये और आसरा पेंशन बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+