Telangana: राहुल गांधी के खिलाफ केटीआर ने खोला मोर्चा, कहा- शैतान की तरह दे रहा हैं उपदेश

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर पलटवार किया कि जिसमें उन्होंने कहा था कि, राज्य में आगामी चुनाव दोराला (सामंती प्रभुओं) तेलंगाना और प्रजाला (जनता) तेलंगाना के बीच है। केटीआर ने उन्हें "उपदेश देने वाले शैतान" बताया है।

पिछले तीन दिनों के दौरान तेलंगाना में विभिन्न बैठकों में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सरकार को "सामंती" करार देते हुए आरोप लगाया कि 30 नवंबर के होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान लड़ाई दोराला (सामंती) तेलंगाना और प्रजाला (जनता) तेलंगाना के बीच है।

KTR opened front against Rahul Gandhi, says he is preaching like a devil

केटीआर ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि, मैं उन्हें उनकी अपनी दादी (पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी) की याद दिला दूं, इंदिरा जी ने हमें इस देश का एकमात्र आपातकाल दिया था, इसलिए भारत के स्वतंत्रता इतिहास में श्रीमती इंदिरा गांधी से बड़ा कोई तानाशाह नहीं हुआ। इसलिए, कृपया हमें सबक सिखाने की कोशिश न करें। लोकतंत्र के गुण सिखाने की कोशिश मत करो, ऐसा लगता है कि जैसे शैतान उपदेश दे रहा है।

रामा राव ने आगे कहा कि उन्होंने राहुल गांधी जैसा "बिना तैयारी वाला" राजनेता नहीं देखा है क्योंकि वह हर दूसरे दिन एक नए राज्य में पहुंचते हैं और 'आज की स्क्रिप्ट क्या है?' जैसे सवाल पूछना शुरू कर देते हैं।

इस बीच बीआरएस एमएलसी के. कविता ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेलंगाना के साथ उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक है, उन्होंने कहा, "गांधी परिवार का तेलंगाना के साथ एकमात्र रिश्ता विश्वासघात और पिछड़ेपन का है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू थे जिन्होंने 1950 के दशक के दौरान तेलंगाना को आंध्र प्रदेश में विलय कर दिया था और यह इंदिरा गांधी थीं जिन्होंने 1969 में एक अलग तेलंगाना को अस्वीकार कर दिया था जिसके परिणामस्वरूप कई छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+