केटीआर बोले- रायथु बंधु, दलित बंधु सहायता वितरण में बाधा डालने की कांग्रेस की साजिश बर्दास्‍त नहीं की जाएगी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में इस बार सत्‍तारूढ़ बीआरएस , कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। के चंद्रशेखर राव की बीआरएस लगातार विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमले कर रही है। तेलंगाना सरकार के मंत्री केटी रामा राव ने अब कांग्रेस पर किसान विरोधी रुख्‍पा अपनाने को लेकर तीखा हमला किया है। इकसे साथ थी केटीआर ने कांग्रेस पार्टी के किसानों के लिए नंबर एक खलनायक बताया है।

ktr

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री केटी रामा राव ने पलटलवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को मौका मिलते ही वो केसीआर द्वारा शुरू की गई ताजा पेयजल और राज्‍य में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति को बंद कर देने पर विचार करेगी क्‍योंकि ये सभी योजनाएं भी उन्हें मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की याद दिलाती हैं।

केटीआर आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण रायधु बंधु और दलित बंधु योजनाओं के वितरण को रोने के लिए लिए चुनाव आयोग को लिखे गए कांग्रेस पार्टी के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।

केटी रामा राव ने कहा केसीआर सरकार द्वारा शुरू की गई किसान रायधु बंधु वित्‍तीय सहाया के वितरण में बाधा डालने की कांग्रेस की साजिश को बर्दास्‍त नहीं यिका जाएगा। उन्‍होंने कहा ये योजना तेलंगाना भर के किसानों के समर्थन में अहम रही है। इसके साथ ही उन्‍होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस को रायधु बधु पहल को बाधिक करने के उद्देश्य से चुनाव आयोग को पत्र लिखने के नतीजों का सामना करना पड़ेगा।

कर्नाटक में किसानों की दुर्दशा के बारे में बात करते हुए केटी‍आर ने दावा किया कि वहां के लोगों को कांगेस पर भरोसा करना महंगा पड़ रहा है, उन्‍हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही केटीआर ने कहा कांग्रेस पहली ही कह चुकी है कि किसानों के दिन में तीन घंटे काफी है अगर वो सत्‍ता में आती है तो तेलंगाना में कृषि भूमि पर कांग्रेस नेतेलंगाना में कृषि भूमि पर बिजली आपूर्ति को केवल तीन घंटे तक होगी जो कृषि के लिए हानिकारक होगी।

केसीआर ने तेलंगाना के किसानों के कल्‍याण के लिए बीआरएस की प्रतिबद्धता को दोहाराया और कहा उनकी पार्टी किसाने के हितों की रक्षा सदा करेगी। इसके साथ ही केटीआर ने रायथु बंधु योजना में कांग्रेस के हस्तक्षेप के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+