पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी से BRS का सफाया करने का वादा किया है: केटी रामा राव
भारत राष्ट्र समिती के केटी रामा राव ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने तय किया है कि वह बीआरएस का सफाया कर देंगे। मल्काजगिरी संसदीय क्षेत्र में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान केटी रामाराव ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि जब रेवंत और भट्टी पीएम मोदी से हाल ही में दिल्ली में मिले थे तो मोदी ने कहा था कि वह बीआरएस को पूरी तरह से समाप्त करने में सहयोग करेगे। जिस तरह से भाजपा सांसद बांदी संजय ने बयान दिया है उससे यह साफ भी होता है।
बीआरएस नेता ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही हैं। कांग्रेस अडानी और मोदी की दिल्ली में आलोचना करती है और रेवंत रेड्डी दावोस में अडानी के साथ समझौता करते हैं। बीआरएस तेलंगाना के लिए हमेशा से लड़ती रही है, ऐसे में बीआरएस को आगामी चुनाव में हर हाल में जीतना होगा ताकि नई दिल्ली में तेलंगाना की आवाज को सुना जा सके। बीआरएस को मलकाजगिरी लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा क्योंकि पिछली बार की तुलना में कुछ कम वोट मिले थे, लेकिन पार्टी के नेताओं की कड़ी मेहनत से इस बार हम जीत दर्ज करेंगे।

पिछले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए केटीआर ने कहा कि पार्टी ने पहले जो गलतियां की हैं उसे फिर से दोहराया नहीं जाएगा। उन्होंने पार्टी के चुनाव चिन्ह कार का जिक्र करते हुए कहा कि कार सर्विस के लिए गई है और जल्द ही यह वापसी करेगी और डबल स्पीड के साथ चलेगी। केटीआर ने कहा कि कांग्रेस ने बीआरएस से सिर्फ 4 लाख वोट अतिरिक्त हासिल किए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी 14 सीटों पर बहुत ही कम अंतर से हारी थी












Click it and Unblock the Notifications