केआरके को मिली जान से मारने की धमकी, माफिया भाइयों की तस्वीर शेयर कर अमित शाह से मांगी मदद

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान (केआरके) को जान से मारने की धमकी मिली है। केआरके ने गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दिल्ली पुलिस को ट्विटर पर टैग करते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि राजधानी के दो गुंड़े और प्रॉपर्टी माफिया भाई रमेश चंदर और भंवर दिल्ली में ही आधी कीमत पर अपनी संपति बेचने का दबाव बना रहे हैं।

KRK Tweets mafia brothers ramesh chander and bhanwar chander threatening to kill me

फिल्म अभिनेता ने ट्वीट करते हुए कहा कि ये लोग धमकी दे रहे हैं कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो मुझे और मेरे परिवार को मार देंगे। आप लोग मेरी मदद कीजिए। केआरके ने ट्वीट के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। फिल्म अभिनेता ने इस मामले में दिल्ली पुलिस और गृहमंत्री अमित शाह से मदद मांगी है।

कमाल खान ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। फिल्म देशद्रोही से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद कमाल खान ने सबसे अधिक बिग बॉस-3 के जरिए सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं थी। बॉलीवुड एक्टर किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

अमित शाह, दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांगी मदद

हाल ही में सपा सांसद आजम खान ने पाकिस्तान जाने वाला बयान दिया था, जिसके बाद इस एक्टर ने ट्वीट कर कहा कि अगर आजम खान को बंटवारे के समय पाकिस्तान ना जाने का दुख है तो वह अब जा सकते हैं। केआरके ने लिखा कि मैं उन्हें और उनके पूरे परिवार को बिजनेस क्लास टिकट दिलाने के लिए तैयार हूं। भारत को ऐसे फ्रॉड्स की जरूरत नहीं है जो अपने लाभ और भ्रष्टाचार फैलाने के लिए धर्म का इस्तेमाल करें। आजम खान को लेकर किए गए केआरके के इस ट्वीट्स वायरल हो रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+