'सुबह दिलीप साहब का इंतकाल हुआ,शाम को दफनाए गए और रात को नीतू कपूर का बर्थडे मनाया गया', KRK का बॉलीवुड पर तंज
'सुबह दिलीप साहब का इंतकाल हुआ, शाम को दफनाए गए और रात को नीतू कपूर का बर्थडे मनाया गया', KRK का बॉलीवुड पर तंज
नई

'सुबह दिलीप साहब का इंतकाल हुआ, रात में बॉलीवुड में पार्टी'
कमाल आर खान (केआरके) ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''सुबह दिलीप कुमार साहब का इंतकाल हुआ। शाम को तकरीबन 5 बजे दफनाया गया और रात को 9 बजे बॉलीवुड ने नीतू कपूर जी का बर्थडे पार्टी का लुत्फ उठाया। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि नीतू जी ने कुछ गलत किया और उन्हें जन्मदिन को सेलिब्रेट नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर दिलीप साहब के लिए भी इज्जत नहीं है तो फिर किसकी इज्जत है?''

रणबीर कपूर भी गए थे दिलीप साहब के घर
नीतू कपूर के बेटे और एक्टर रणबीर कपूर भी दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर गए थे। रणबीर कपूर के अलावा शाहरुख खान, विद्या बालन, शबाना आजमी, अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जॉनी लीवर भी दिलीप कुमार के आवास पर गए थे।

करीना, करिश्मा, आलिया और रणबीर भी हुए थे बर्थडे पार्टी में शामिल
नीतू कपूर ने बुधवार को अपना 63वां जन्मदिन मनाया था। नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मौके पर करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सोनी राजदान,णधीर कपूर, अरमान जैन, सोनी राजदान, कुणाल कपूर, रिद्दिमा के पति भरत साहनी पार्टी में शामिल हुए थे। करीना कपूर ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications