KRK ने बदले सुर, डिलीट किए सलमान खान के सारे वीडियो, बोले- मैं आपका दिल दुखाना नहीं चाहता था

मुंबई, 25 जून: खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान (केआरके) लगातार सलमान खान से भिड़े हुए हैं। सलमान खान की फिल्म राधे रिलीज होने के बाद उन्होंने कई तरह के वीडियो जारी किए थे। जिसके बाद सलमान की टीम ने केआरके के खिलाफ मुकदमा कर दिया। सलमान को गुंडा कह रहे केआरके ने मुकदमा होने के अब पलटी मारी है। अब उन्होंने सलमान को लेकर जो वीडियो बनाए थे, वो डिलीट कर दिए हैं।

मैंने सलमान के सभी वीडियो अपने चैनल से डिलीट कर दिए

मैंने सलमान के सभी वीडियो अपने चैनल से डिलीट कर दिए

केआरके ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए बताया है कि उन्‍होंने सलमान खान से जुड़े अपने सारे वीडियो अपने चैनल से डिलीट कर दिए हैं। केआरके ने ट्वीट कर लिखा- सलमान खान, मैंने आपके सभी वीडियो अपने चैनल से डिलीट कर दिए हैं। मैंने ऐसा किया क्योंकि मेरी मंशा आपका दिल दुखाने की नहीं थी। मैं आपके खिलाफ कोर्ट में केस लडूंगा लेकिन वीडियो नहीं बनाऊंगा।

जो भी गलत हो बता देना, डिलीट कर दूंगा: KRK

जो भी गलत हो बता देना, डिलीट कर दूंगा: KRK

केआरके ने ये भी कहा कि उनके चैनल पर किसी वीडियो को लेकर अगर सलमान खान की ओर से आपत्ति है तो इसकी जानकारी उनको दे दी जाए, वह उसे भी डिलीट कर देंगे। उन्होंने आगे लिखा कि मैं सलमान खान की किसी फिल्म का रिव्यू तभी करूंगा, जब मुझे कोर्ट से इसकी इजाजत होगी।

काफी दिन से चल रहा ये विवाद

काफी दिन से चल रहा ये विवाद

केआरके ने सलमान खान की फिल्म 'राधे' को लेकर उल्टा सीधा कहा था और सलमान पर कई व्यक्तिगत आरोप लगाते हुए उनको बॉलीवुड का गुंडा कहा था। केआरके की ओर से लगातार आपत्तिजनक बातें किए जान के बाद जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। इस पर कोर्ट ने केआरके को फटकार लगाते हुए कहा था कि वो इस तरह के बयान ना दें। जिसके बाद आज उनकी ओर से एक तरह से मामले को शांत करने की कोशिश की गई और वीडियो डिलीट कर दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+