जिराफ के साथ फोटो पर कृति सेनन हुई ट्रोल, बोलीं- मुझे भी जानवरों से बहुत प्यार

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने हाल ही में कॉस्मोपॉलिटिन मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। जिसमें जिराफ के एक उनकी एक तस्वीर को मैगजीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। इस तस्वीर पर काफी रिएक्शन आए, इनमें से ज्यादातर में कृति को भला-बुरा कहा गया। हालांकि लगातार खराब कमेंट्स के बाद कृति ने भी जवाब दिया है।

नहीं भाई कृति की तस्वीर!

नहीं भाई कृति की तस्वीर!

इस तस्वीर में कृति के पीछे एक जिराफ लटका है और अभिनेत्री अपना हाछ उठाकर उसके मुंह को छू रही हैं। जिराफ की डमी के साथ कृति का ये स्टाइलिश पोज बहुत सारे लोगों को नहीं भा रहा है। पीछे जिराफ की डमी होने की वजह से उन्हें पशुओं के प्रति क्रूर कह रहे हैं।

कृति का उड़ाया मजाक

कृति का उड़ाया मजाक

कृति की तस्वीर पर यूजर्स ने कहा है कि उन्हें जानवरों के लिए इस कदर बेहरम नहीं होना चाहिए। यूजर्स ने पूछा कि इस तस्वीर में क्रूरता के अलावा कुछ नहीं है। एक और यूजर ने कृति की मजाक उड़ाते हुए कहा कि ये ऐसा ही है जैसे गांव का कोई आदमी किसी पशु को काबू में कर लेने की अपनी क्षमता दिखाते हुए शेखी बंघारे।

कृति ने कहा, मुझे जानवरों से बहुत प्यार है

कृति ने कहा, मुझे जानवरों से बहुत प्यार है

कृति सेनन ने अपनी तस्वीर पर लगातार खराब तरह के कमेंट्स को लेकर कहा है कि इस फोटो पर इस तरह की प्रतिक्रियाएं दिल दुखाने वाली हैं। उन्होंने बताया कि लंदन के एक होटल में ये फोटोशूट किया गया था और इसमें कोई जिंदा जानवर नहीं है। ऐसे में उन्होंने कैसे किसी जानवर पर क्रूरता कर दी। कृति ने कहा कि वो खुद जानवरों से बहुत प्यार करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+