कृष्णानंद राय मर्डर केस: मुख्‍तार अंसारी समेत सभी 5 आरोपी बरी

नई दिल्ली: बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय मर्डर केस में बुधवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने मुख्‍तार अंसारी को बरी कर दिया है। इस मामले में अंसारी समेत सभी 5 आरोपियों को बरी कर दिया है। साल 2005 में पूर्व बीजेपी विधायक की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप बाहुबली मुख्तार अंसारी समेत पांच लोगों पर लगा था। इन सभी में से आरोपी मुन्ना बजरंगी की पिछले दिनों जेल में हत्या कर दी गई थी।

मुख्तार अंसारी हत्या के केस में बरी

इस हत्याकांड में संजीव माहेश्वरी, एजाजुल हक़, मुख्तार अंसारी, अफ़ज़ाल अंसारी, राकेश पांडेय, रामु मल्लाह, मंसूर अंसारी और मुन्ना बजरंगी आरोपी थे। दिल्ली की सीबीआई कोर्ट ने बुधवार को इस मामले में फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। मुख्‍तार अंसारी बीएसपी से विधायक रह चुके हैं। उनके भाई अफ़जाल अंसारी वर्तमान में बसपा से विधायक हैं।

साल 2005 में हुई थी हत्या

साल 2005 में हुई थी हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट से तत्कालीन बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की 29 नवंबर 2005 को गोली मारकर हत्या कर दी गई। राय उस समय सियारी नाम के गांव में एक क्रिकेट टूर्नमेंट का उद्घाटन करके लौट रहे थे। पूर्व बीजेपी विधायक समेत 7 लोगों की मौत हुई थी। राय हमेशा बुलेटप्रूफ गाड़ी में रहते थे लेकिन उस दिन बुलेटप्रूफ गाड़ी में नहीं थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया था।

राजनाथ धरने में बैठे थे

राजनाथ धरने में बैठे थे

बीजेपी के तत्कालीन विधायक कृष्‍णानंद राय की हत्‍या के विरोध में और दोषियों को सजा देने की मांग करते हुए भ मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उस समय चंडौली में धरने पर बैठ गए थे। बाद इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था। करीब 13 साल तक सीबीआई कोर्ट ने मामले की सुनवाई की। आज मुख्‍तार अंसारी और अन्य आरोपियों को सबूतों की कमी के आधार पर बरी कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+