Cracker Factory Blast: तमिलनाडु में 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया

Cracker Factory Blast: तमिलनाडु के कृष्णागिरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में आठ लोगों की मौत होने की खबर है। धमाका इतना गंभीर था कि आसपास की कई इमारतों को भी गंभीर नुकसान हुआ है।

धमाके में 12 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका कितना शक्तिशाली था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पास में बना होटल भी जमींदोज हो गया।

Cracker Factory Blast

Recommended Video

      Cracker Factory Blast: तमिलनाडु के कृष्णागिरी में आठ लोगों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

      रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके में तीन महिलाओं समेत कुल आठ लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु पुलिस विस्फोट के कारणों की पड़ताल कर रही है। धमाके में फैक्ट्री के आसपास बनी चार इमारतों को आंशिक नुकसान की भी खबर है।

      पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया

      प्रधानमंत्री ने धमाके में पीड़ितों को मुआवजा देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

      पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं

      कृष्णागिरी धमाके पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने पीएम मोदी का बयान ट्वीट किया। इसमें कहा गया "तमिलनाडु के कृष्णागिरि में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद हादसे से बहुत दुखी हूं, बहुमूल्य जनहानि हुई। बेहद कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।"

      गृह मंत्री शाह का बयान

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा, कृष्णागिरि में एक पटाखा फैक्ट्री में दुखद आग दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मैं मृतकों के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+