कृष्णा राजकपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे फिल्म और उद्योग जगत के सितारे

मुंबई। अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में सोमवार सुबह निधन हो गया। सोमवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनको अंतिम विदाई देने फिल्म और व्यापार जगत के मशहूर लोग पहुंचे। बॉलीवुड सितारों के साथ अनिल अंबानी ने भी उनको कंधा दिया।

कृष्णा राजकपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे फिल्म और उद्योग जगत के सितारे

कृष्णा राज कपूर की अंतिम यात्रा में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी, करण जौहर, संजय दत्त, आमिर खान, शर्मिला टैगोर, वरुण धवन, राकेश रोशन, जितेंद्र, सोनम कपूर, सलमा खान, सलीम खान, बोनी कपूर, संजय कपूर, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ कपूर पहुंचे।

Krishna RajKapoor last rites Anil Ambani Amitabh Bachchan Anil Kapoor present

कृष्णा राज कपूर का अंत‍िम संस्कार चेंबूर स्थित श्मशान घाट पर किया गया। उन्हें बेटे राजीव कपूर और रणधीर कपूर ने मुखाग्न‍ि दी। कपूर परिवार के रिश्तेदार और बॉलीवुड के लोग इस वक्त यहां दिखे।

कृष्णा राजकपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे फिल्म और उद्योग जगत के सितारे

कृष्णा राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने सुबह जानकारी दी कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से आज सुबह मेरी मां का निधन हो गया. बुढ़ापा भी एक कारण था। कृष्णा राज कपूर पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं।

कृष्णा राजकपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे फिल्म और उद्योग जगत के सितारे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+