Kris Gopalakrishnan:कौन हैं गोपालकृष्णन,जिन पर दर्ज हुआ SC/ST Act का केस? Net Worth जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Kris Gopalakrishnan: एक बड़ी खबर इंफोसिस से है, जहां इंफोसिस के को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन समेत 18 लोगों पर एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। इन सब पर आदिवासी बोवी समुदाय के सदस्य और आईआईएससी के सतत प्रौद्योगिकी केंद्र के पूर्व संकाय मेंबर ने दुर्गाप्पा ने आरोप लगाया है।
इनका कहना है कि 'साल 2014 में उन्हें गलत तरीके से हनी ट्रैप मामले में फंसाया गया और उसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया, यही नहीं मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी और जातिवादी गाली दी गई थी।

मालूम हो कि इन 18 लोगों पर केस सिविल और सत्र न्यायालय (सीसीएच) के आदेश के बाद बेंगलुरु के सदाशिव नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।
क्रिस गोपालकृष्णन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई (Kris Gopalakrishnan)
जिन लोगों पर केस हुआ है उनमें इंफोसिस के को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन के अलावा गोविंदन रंगराजन, श्रीधर वारियर, संध्या विश्वेश्वरैया, हरि केवीएस, दासप्पा, बलराम पी, हेमलता मिशी, चट्टोपाध्याय के, प्रदीप डी सावकर और मनोहरन शामिल हैं। फिलहाल आईआईएससी संकाय या क्रिस गोपालकृष्णन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कौन हैं क्रिस गोपालकृष्णन? (Kris Gopalakrishnan)
आपको बता दें कि इंफोसिस के, को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन उद्योग जगत का बहुत बड़ा नाम है। उन्होंने भारतीय आईटी क्षेत्र को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने में अहम रोल निभाया है। उन्हे उद्योग जगत में सेनापति "क्रिस" के नाम से भी संबोधित किया जाता है।
स्टार्टअप एक्सेलेरेटर एक्सिलर वेंचर्स के अध्यक्ष हैं 'क्रिस'
गोपालकृष्णन स्टार्टअप एक्सेलेरेटर एक्सिलर वेंचर्स के अध्यक्ष हैं। वह इंफोसिस के सह-संस्थापकों में से एक रहे हैं, जिन्होंने 2007 से 2011 तक इसके सीईओ और प्रबंध निदेशक का काम संभावा था तो वहीं साल 2011 से 2014 तक वो उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा (Kris Gopalakrishnan Education)
क्रिस गोपालकृष्णन का जन्म, 5 अप्रैल 1955 को केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तिरुवनंतपुरम से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मद्रास से भौतिकी में स्नातक और कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। साल 1979 में मुंबई के पटनी कंप्यूटर सिस्टम्स में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
इन्फोसिस की स्थापना(Kris Gopalakrishnan)
साल 1981 में, क्रिस गोपालकृष्णन ने नारायण मूर्ति, नंदन निलेकणी, और अन्य चार सहयोगियों के साथ मिलकर इन्फोसिस की स्थापना की। क्रिस गोपालकृष्णन ने 2007 से 2011 तक वो इन्फ़ोसिस के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर थे तो वहीं 2011 - 2014 तक वे इन्फ़ोसिस के वाइस चेयरमैन भी रहे हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाईयां छूई थीं।
गोपालकृष्णन 4.35 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 73वें स्थान पर (Kris Gopalakrishnan)
अक्टूबर 2024 में जारी हुई भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स लिस्ट के मुताबिक, गोपालकृष्णन 4.35 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 73वें स्थान पर थे। तो वहीं फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार क्रिस गोपालकृष्णन की कुल संपत्ति 26000 करोड़ रुपये थी, जिससे पता चलता है कि वो कंपनी के दूसरे कोफाउंडर एनआर नारायणमूर्ति की (कुल संपत्ति 24,549 करोड़ रु) से ज्यादा अमीर हैं।
पद्म भूषण से सम्मानित गोपालकृष्णन (Kris Gopalakrishnan)
- फॉर्च्यून मैगज़ीन ने उन्हें "ग्लोबल बिजनेस इन्फ्लुएंसर" की सूची में शामिल किया था।
- साल 2011 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जो भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
- साल 2019 में केरल विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications