खेत से लौटते वक्त सांप ने पैर में काटा तो शख्स ने उसे ही काट लिया, कुछ देर बाद सांप ने तोड़ा दम
खेत से लौटते वक्त सांप ने पैर में काटा तो शख्स ने उसे ही काट लिया, कुछ देर बाद सांप ने तोड़ा दम
जाजपुर, 13 अगस्त: ओडिशा के जाजपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर उस पर विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल है। लेकिन यह घटना सच है। दरअसल, जाजपुर जिले के सालिजंगा पंचायत के गंभीरपटिया गांव में रहने वाला युवक बुधवार की रात को अपने धान के खेत में काम करने के बाद घर वापस लौट रहा था, तभी उसके पैर में सांप ने काट लिया। किशोर सांप को पकड़ने में कामयाब रहा और प्रतिशोध लेते हुए उसे काट लिया। युवक बच गया और सांप मर गया।

करैत सांप किशोर बद्र के पैर में काटा
किशोर बद्र नाम का शख्स दनागड़ी प्रखंड के अंतर्गत सालिजंगा पंचायत के गंभीरपटिया गांव में रहता है। किशोर बद्र ने बताया कि 'वो 11 अगस्त की रात पैदल घर लौट रहा था, तभी मेरे पैर में कुछ लगा था। मैंने अपनी टॉर्च जलायी और देखा कि यह एक जहरीला करैत सांप है। बदला लेने के लिए मैंने सांप को अपने हाथों में पकड़ लिया और उसे बार-बार काटा, जिससे सांप की मौत हो गई।'

सांप के काटने का नहीं हुआ कोई असर
इस वाक्या के बाद वो मरे हुए सांप को लेकर अपने गांव वापस आया और अपनी पत्नी को पूरी कहानी सुनाई। जल्द ही यह घटना गांव में चर्चा का विषय बन गया, बद्र ने अपने दोस्तों को मरा हुआ सांप दिखाया। कुछ लोगों ने बद्र को नजदीकी अस्पताल जाने की सलाह दी, लेकिन उसने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। हालांकि, भाग्यवश सांप के काटने का किशोर बद्र पर कोई असर नहीं हुआ।

मुझे नहीं हुई कोई कठिनाई
मीडिया द्वारा पूछ गए सांप को काट जाने के एक सवाल पर बद्र ने बताया कि भले ही मैंने जहरीले सांप को काटा, लेकिन मुझे कोई कठिनाई नहीं हुई। मैं गांव के पास रहने वाले एक पारंपरिक चिकित्सक के पास गया और ठीक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications