कोझीकोडः सामने आई दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के मलबे की सैटेलाइट तस्वीर
नई दिल्ली। 7 अगस्त को दुबई से उड़ान भरकर कोझिकोड हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या 1344 के क्षतिग्रस्त मलबे की सैटेलाइट तस्वीर आ गई है। सैटेलाइट तस्वीर में दुर्घटनाग्रसत विमान को रनवे से कुछ मीटर दूर नीली टार्प द्वारा कवर किया गया हैं, जो दुर्घटना के बाद तहस-नहस हुई बोइंग 737 की हालत बयां करती हैं।


मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने इन नई छवियों को कैप्चर में कामयाबी हासिल की
स्पेस फर्म मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार सुबह इन नई छवियों को कैप्चर में कामयाबी हासिल की। सैटेलाइट इमेज में देखा जा सकता है कि कैसे विमान का अगला हिस्सा विमान के बाकी हिस्सों से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ है।

सैटेलाइट इमेज में दुर्घटनाग्रस्त विमान पूरी तरह से कवर किया गया है
इमेज में दुर्घटनाग्रस्त विमान पूरी तरह से कवर किया है कि कैसे खराब मौसम से विमान को बचाने की कोशिश की गई है। चूंकि घटना के सटीक कारणों को समझने के लिए जांच अभी भी चल रही है। विमान के अलावा दो क्रेन, एक ट्रक और अन्य वाहनों को दुर्घटना स्थल के पास देखा गया, जो जारी जांच को सुझाया गया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX-1344 190 यात्रियों को लेकर दुबई से आई थी
दुबई से कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फाइट IX-1344 190 यात्रियों को लेकर जा रही थी, जब वह रनवे से फिसलने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में उसके पायलट कैप्टन दीपक साठे और सह-पायलट अखिलेश कुमार शर्मा सहित 18 लोग मारे गए और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

औपचारिक जांच के लिए सबूतों को इकट्ठा करने का कार्य प्रगति पर है
हालांकि विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है, जिससे जांचकर्ताओं को मदद मिलने की उम्मीद है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के प्रमुख अरबिंदो हांडा ने बुधवार को बताया कि मौजूदा स्तर पर जांच का कोई भी मूल्यांकन करना जल्दबाजी होगी। हांडा ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस बी- 737 विमान वीटी-एक्सएक्सएच दुर्घटना के कारणों की औपचारिक जांच के लिए सबूतों को इकट्ठा करने का कार्य प्रगति पर है।












Click it and Unblock the Notifications